जशपुर में आप नेता गिरफ्तार, 420 और पुलिस अभिरक्षा से भागने का मामला, कांग्रेस से लड़ चुके हैं विधायकी

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
जशपुर में आप नेता गिरफ्तार, 420 और पुलिस अभिरक्षा से भागने का मामला, कांग्रेस से लड़ चुके हैं विधायकी

नितिन मिश्रा, JASHPUR. जशपुर में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता सरहुल भगत को गिरफ्तार किया है। जशपुर सिटी कोतवाली में सरहुल भगत के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। एक 420 का मामला और दूसरा पुलिस हिरासत से भागने का। सरहुल भगत 2014 में कांग्रेस की टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 में सरहुल ने कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थाम लिया था।



ये मामला है 



दरअसल सरहुल भगत द्वारा  जिला जसपुर बाघिमा गांव के उत्तम दास और दो अन्य के शामिलात खाते की 3 एकड़ जमीन को उत्तम दास से खरीदा था। जिसमें उत्तम दास के अतिरिक्त अन्य दो खातेदारों की मृत्यु हो चुकी थी।  उनको जीवित बताकर सहमतिनामा तैयार किया गया और फर्जी तरीक़े से जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। इस मामले में न्यायालय ने आप नेता सरहुल भगत और एक अन्य आरोपी को 4 साल 1 महीने और 1 साल 4 महीने की सजा सुनाई थी। आरोपियों के ख़िलाफ़ सिटी कोतवाली में धारा 420, 467, 468, 471, 201, 120b भादवी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही पुलिस हिरासत से भागने के मामले में अपराध क्रमांक 269/ 2016धारा 224 भादवी का मामला दर्ज किया गया है। आप नेता को शुक्रवार को जशपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 




जॉइन करने से पहले नहीं दी प्रकरण की जानकारी 



आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने द सूत्र से बताया कि वो पद सही है वो 2022 में ही पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन जब वो पार्टी जॉइन कर रहे थे तो इस प्रकार के कोई प्रकरण की जानकारी नहीं दी थी। उन पर जो कार्रवाई हुई है वो हुई है। पार्टी भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।


रायपुर न्यूज आम आदमी पार्टी Jashpur News Aam Aadmi Party Chhhattisgarh News Raipur News पुलिस ने एक आम आदमी पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया छत्तीसगढ़ न्यूज Police Arrested A Aam Aadmi Party Leader जशपुर न्यूज