लंबे इंतजार के बाद आखिर घोषित हुए राजस्थान कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी, 25 जिला अध्यक्ष भी घोषित

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
लंबे इंतजार के बाद आखिर घोषित हुए राजस्थान कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी, 25 जिला अध्यक्ष भी घोषित

SAWAI MADHOPUR. लंबे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान कांग्रेस की संगठनात्मक नियुक्तियां कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें 21 उपाध्यक्ष 48 महासचिव और 121 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही 25 जिलों के जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।



जिला अध्यक्षों में ज्यादातर सीएम गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के समर्थक



नई घोषित कार्यकारिणी में सचिन पायलट गुटके नेताओं को भी शामिल किया गया है और अन्य प्रमुख नेताओं के कुछ कुछ समर्थकों को भी जगह दी गई है। कोशिश यह की गई है कि सभी प्रमुख नेताओं को संतुष्ट किया जाए। जिला अध्यक्षों में ज्यादातर नाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों के बताया जा रहे हैं। नए घोषित जिला अध्यक्षों के साथ अब राजस्थान कांग्रेस के 38 जिलाध्यक्ष घोषित हो गए हैं।



ये बने जिला अध्यक्ष



रमेश पांडेय बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष, दिनेश सुपा भरतपुर जिला अध्यक्ष, अक्षय त्रिपाठी भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष, विश्राम सियाग बीकानेर रूरल, सीएल प्रेमी बूंदी जिला अध्यक्ष, भेरूलाल चौधरी चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष, इंद्राज खींचड़ चूरू, साकेत बिहारी शर्मा धौलपुर जिला अध्यक्ष, वल्लभ राम पाटीदार डूंगरपुर जिला अध्यक्ष, अंकुर मगनानी श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र दादरी हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष, गोपाल मीणा जयपुर रूरल, भंवरलाल मेघवाल जालोर, दिनेश सुंडा झुंझुनू, शिवराज मीणा करौली, रविंद्र त्यागी कोटाशहर, भानु प्रताप सिंह कोटा रूरल, भानु प्रताप सिंह प्रतापगढ़, अजीज दर्द पाली, आनंद कुमार जोशी सिरोही, गिरिराज सिंह गुर्जर सवाई माधोपुर, हरी प्रसाद बेरवा टोंक, फतेह सिंह राठौड़ उदयपुर सिटी, कचरू लाल चौधरी उदयपुर रूरल का अध्यक्ष बनाया गया है।



ये रहेंगे महासचिव 



ललित तुनवाल जनरल सेक्रेटरी आर्गेनाइजेशन, विधायक प्रशांत बैरवा, विधायक राकेश पारीक, विधायक रीटा चौधरी, जियाउर रहमान, जसवंत गुर्जर, आर सी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, विशाल जांगिड़, देशराज मीणा, फुल सिंह ओला, राजेंद्र मुंड, प्रतीक्षा यादव, राखी गौतम, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशांत शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, रामसिंह कस्वा, विधायक चेतन डूडी, मोहन डागर, विधायक रोहित बोहरा, विधायक सुदर्शन सिंह रावत, विधायक मनोज मेघवाल, अजीत सिंह यादव, विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर, विधायक गणेश घोघरा, पूसाराम गोदारा, अमित धारीवाल, विक्रम सिंह शेखावत, लाल सिंह झाला, विजेंद्र सिद्धू ,विधायक अमित चाचान, महेंद्र सिंह, सुमन यादव, साफिया जुबेर, राजपाल शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, चांदमल जैन, राजेंद्र शर्मा, हरीश चौधरी, विधायक इंदिरा मीणा, मीनाक्षी चंद्रावत, मुकेश भाकर, राजेश चौधरी, सुरेश मिश्रा, अंजना मेघवाल, संजय कुमार जाटव, शिमला नायक, ओमाराम मेघवाल।



ये बने उपाध्यक्ष



डॉ. जितेंद्र, नसीम अख्तर इंसाफ, जीआर खटाना, हाकम अली, घनश्याम मेहर, भरतराम मेघवाल, विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़, विधायक मंजू मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दरंगी, हंगामी लाल मेवाड़ा, कैलाश मीणा, रतन देवासी, रामविलास चौधरी, रमेश खंडेलवाल, सुशील शर्मा, जगतार सिंह कंग, समरजीत सिंह, रफीक मंडेलिया, राजकुमार जयपाल, दर्शन सिंह।


121 प्रदेश सचिव बनाए 48 महासचिव बने 25 जिला अध्यक्ष घोषित जंबो कार्यकारिणी 121 made state secretaries 48 ​​made general secretaries declared 25 district presidents jumbo executive राजस्थान कांग्रेस Rajasthan Congress
Advertisment