राजस्थान बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, कोर कमेटी की बैठक में टिफिन लेकर पहुंचे नेता, वसुंधरा राजे भी नजर आई मीटिंग में
Jitendra Shrivastava | Published:
राजस्थान बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, कोर कमेटी की बैठक में टिफिन लेकर पहुंचे नेता, वसुंधरा राजे भी नजर आई मीटिंग में
सरकार बनने के बाद रविवार को बीजेपी की कोर कमेटी की पहली बैठक पार्टी मुख्यालय पर जयपुर में आयोजित की गई।
JAIPUR. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद रविवार को पार्टी की कोर कमेटी की पहली बैठक पार्टी मुख्यालय पर जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की खास बात यह रही की ज्यादातर नेता अपने टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बैठक में नजर आईं।
निष्क्रिय कार्यकर्ता तक पहुंचेगी पार्टी
कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने इस माह के अंत में होने वाले राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के बारे में भी चर्चा की और राजस्थान से भेजे जाने वाले नाम पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के गांव चलो अभियान को सफल बनाने और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पर विशेष रूप से फोकस करने के बारे में भी चर्चा की गई। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि पार्टी के जो वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कुछ समय से फील्ड में सक्रिय नहीं है पार्टी उन तक भी पहुंचेगी और उन्हें लोकसभा चुनाव में सक्रिय कर उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा।
टिफिन लेकर आए नेता
इसके साथ ही नेताओं के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर करने और आपसी सामंजस्य मजबूत करने के लिए शेयरिंग-केयरिंग के फार्मूले पर भी काम किया गया। इसके तहत बैठक में आए नेता अपने साथ घर से टिफिन लाए और बैठक के बाद सबने साथ में लंच किया। नेताओं ने एक दूसरे से टिफिन भी शेयर किए।
नजर आईं वसुंधरा राजे
कोर कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी भी अहम रही। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद हुए विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में वसुंधरा राजे नजर नहीं आई थी लेकिन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर दौरे में वे उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंची थीं। पिछले दिनों ही सीएम भजन लाल शर्मा भी राजे से मिले थे। इसके बाद अब कोर कमेटी की बैठक में उनकी मौजूदगी को अहम माना जा रहा है।
सभी सीटों पर जीतेंगे
बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मीडिया से बातचीत में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और देशभर में पिछली बार से ज्यादा बहुमत पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता और नेता हमेशा जनता के बीच रहते हैं। अब पार्टी ने गांव चलो अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सीएम सहित तमाम नेता एक दिन गांव में बिताएंगे।

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari