कर्नाटक की तरह राजस्थान के शिक्षण संस्थान में लगेगी हिजाब पर पाबंदी, सिनियर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा दिया बयान

Pratibha Rana | Jan 30, 2024, 12:51 IST
Share
कर्नाटक की तरह राजस्थान के शिक्षण संस्थान में लगेगी हिजाब पर पाबंदी, सिनियर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा दिया बयान
कर्नाटक की तरह राजस्थान के शिक्षण संस्थान में लगेगी हिजाब पर पाबंदी, सिनियर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा दिया बयान

राजस्थान में भी एजुकेशनल सोसाइटी में हिजाब पहनने को लेकर बहस छिड़ गई है। जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकंद आचार्य के एक सरकारी स्कूल में दिए बयान के बाद यह मुद्दा गरमाया है।

JAIPUR. कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में भी हिजाब पर बहस छिड़ गई है। प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद से राजस्थान की सियासत में बवाल मच गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग को दूसरे राज्यों में हिजाब बैन की स्टेटस रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इसके अलावा इसे बैन करने पर प्रदेश में क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी भी जानकारी मांगी है।

हिजाब पर लगे प्रतिबंध- मीणा

दरअसल कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेशभर में स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा- स्कूलों में ड्रेस कोड का पालन होना ही चाहिए। हिजाब की सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों तक में पांबदी होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि जब मुगल आक्रांता यहां आए थे, तो उन्होंने यह प्रथा हमारे देश में चलाई। हिंदुस्तानी मुसलमानों का डीएनए भी तो हमारा ही है। बुर्का और हिजाब हमारे देश में किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। जब मुसलमान देशों में ही हिजाब-बुर्का स्वीकार्य नहीं है तो हम क्यों अपनाएं? हमारे विधायक ने यह मामला उठाया है। ड्रेस कोड पुलिस में भी होता है, स्कूलों में भी होता है।

बीजेपी विधायक बालमुकुंद हिजाब विवाद में फंसे

बता दें, भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने छात्राओं के हिजाब विवाद में फंस गए हैं। एक सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं के हिजाब पर आपत्ति की थी। इसके विरोध में आज छात्राएं सड़क पर उतर आईं और थाने का घेराव कर दिया। उनकी मांग थी कि स्कूलों में हिंदू मुस्लिम नहीं चलना चाहिए इसलिए बाबा बालमुकुंद आचार्य माफी मांगे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि उन्होंने हिजाब पहने हुए छात्रों को देखा तो इस पर आपत्ति की। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में जय श्री राम और सरस्वती माता की जय और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। इसी के विरोध में आज स्कूल की छात्राओं ने जयपुर के सुभाष चौक पर स्थित सुभाष चौक थाने का घेराव कर दिया।

मुस्लिम छात्राओं ने आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एसीपी सुभाष चौक हेमंत जाखड़ ने बताया- गंगापोल गर्ल्स स्कूल की छात्राएं आज सुबह करीब 9 बजे सुभाष चौक थाने पर पहुंची। देखते ही देखते छात्राओं की संख्या बढ़ गई। पुलिस ने जब छात्राओं से कारण पूछा तो छात्रों ने बताया कि विधायक बालमुकुंद आचार्य स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे। उन्होंने स्कूल में हमारे हिजाब को लेकर बातें की। यह हमे मंजूर नहीं है। शिक्षा के मंदिर में हिंदू मुसलमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोग बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्राओं के साथ-साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे। कार्रवाई की मांग करने लगे।

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने गंगापोल स्कूल में बीजेपी विधायक के हिजाब पर पाबंदी होने और बच्चों को हिजाब पहनकर नहीं आने की बात का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। रफीक खान के स्थगन प्रस्ताव से अलावा मुद्दा उठाने पर बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति की। इस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने स्थगन प्रस्ताव के विषय के अलावा बोली गई बातों को सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया।

सरकारी स्कूलों की ड्रेस कोड की पालन होना चाहिए

इस मामले में विधायक बाल मुकुंदाचार्य का कहना है कि वे स्कूल में गए थे और सरकारी स्कूलों का एक निश्चित ड्रेस कोड है। जब वहां मैंने कई छात्राओं को हिजाब और बुर्के में देखा तो प्रिंसिपल से पूछा कि स्कूल में दो तरह के ड्रेस कोड है क्या। उन्होंने कहा कि स्कूलों का एक निश्चित ड्रेस कोड है और उसका पालन होना चाहिए। अन्यथा कल को हिंदू समाज की लड़कियां भी लहंगा चुन्नी और दूसरी ड्रेस पहन कर जाने लगेगी। स्कूल में नारे लगवाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे इष्टभगवान राम और बालाजी भगवान हैं और मेरे संबोधन की शुरुआत ही मैं जय सियाराम से करता हूं। जिन लोगों को राजनीति करनी है वह इस तरह की बातें फैला रहे हैं। विद्यालय सरस्वती का मंदिर है। ऐसे में वहां की सरस्वती माता की जय और भारत माता की जय बुलवाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Ban on Hijab in schools of Rajasthan
  • Rajasthan Hijab Controversy
  • Rajasthan government plan
  • Preparation to ban Hijab in schools and colleges in Rajasthan
  • राजस्थान के स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध
  • राजस्थान सरकार का प्लान
  • राजस्थान में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन की तैयारी
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता

By Ramanand Tiwari

भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप

By Sumit Kumar

डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप
नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस

By Sandeep Kumar

नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद में बड़ा फैसला, भोपाल कोर्ट ने खारिज किया बीडीए का बेदखली केस