चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- सिंधिया कद में छोटे... लेकिन अहंकार देखिए

Vikram Jain | Nov 15, 2023, 24:00 IST
Share
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- सिंधिया कद में छोटे... लेकिन अहंकार देखिए
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- सिंधिया कद में छोटे... लेकिन अहंकार देखिए

Congress leader Priyanka Gandhi targeted Scindia in Datia

DATIA. मध्यप्रदेश विधासनभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार 15 नवंबर को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दतिया में सभा की। इस दौरान प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया ने दगा तो बहुतों के साथ किया, लेकिन उन्होंने ग्वालियर-चंबल के लोगों से भी दगा किया। उन्होंने यहां को लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, उसे उसे सिंधिया ने गिरा दिया।

सिंधिया का अहंकार देखिए

प्रियंका गांधी ने सिंधिया के कद पर भी निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया कद में छोटे हैं लेकिन वाह भाई उनका अहंकार देखिए। मैंने उनके साथ उत्तरप्रदेश में काम किया है। प्रियंका ने कहा कि सिंधिया के पास जो भी कार्यकर्ता जाता है, उसे महाराज-महाराज कहना पड़ता है। यदि वह महाराज नहीं कहता है तो उसका कोई भी काम नहीं होता है। हम यूपी के लोग हैं हमें महाराज कहने की आदत नहीं है।

बीजेपी के सभी नेता विचित्र

प्रियंका ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जिंदगी निकलती जा रही है। आपको अपने सपनों को अपने से अलग करना पड़ रहा है। आपकी मेहनत खराब हो रही है। बीजेपी के सभी नेता विचित्र हैं। इनमें पहले तो हमारे सिंधिया हैं। मैंने उनके साथ यूपी में काम किया है।

सिंधिया ने किया पलटवार

प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया। सिंधिया ने कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। सिंधिया ने लिखा- किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगाई थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Congress General Secretary Priyanka Gandhi
  • Priyanka Gandhi targeted Scindia
  • Priyanka Gandhi's public meeting in Datia
  • Scindia hit back at Priyanka
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
  • प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर साधा निशाना
  • प्रियंका गांधी की दतिया में जनसभा
  • सिंधिया ने प्रियंका पर किया पलटवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज