बिरनपुर हत्याकांड में 8 आरोपी बरी, अरुण साव ने कहा- निर्दोष युवकों को फंसाया गया और आरोपी खुले में घूम रहे

The Sootr CG | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
बिरनपुर हत्याकांड में 8 आरोपी बरी, अरुण साव ने कहा- निर्दोष युवकों को फंसाया गया और आरोपी खुले में घूम रहे
बिरनपुर हत्याकांड में 8 आरोपी बरी, अरुण साव ने कहा- निर्दोष युवकों को फंसाया गया और आरोपी खुले में घूम रहे

बिरनपुर हत्याकांड मामले में 8 आरोपी बरी हो गए हैं। सही गवाह नहीं होने से कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया है। बीजेपी मामले में सरकार और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़ा किया है।

RAIPUR. बिरनपुर मामले में 8 आरोपी बरी हो गए हैं। सही गवाह नहीं होने से कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में एक बार फिर से सरकार और पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। अरुण साव ने एक बार फिर से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण साव ने इस मामले में कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में आठ आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया गया है।

'फैसले से बीजेपी के आरोप और आशंका सही साबित हुई'

साव ने कहा कि इस फैसले ने बीजेपी के उन आरोप और आशंका को सही साबित किया। जिसमें उन्होंने निर्दोष लोगों को फंसाए जाने की बात कही थी । उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को बिरनपुर में एक निर्दोष युवक भुवनेश्वर साहू की बेदर्दी से हत्या हुई थी। लव जिहाद की लगातार घटना हत्या की पृष्ठभूमि थी। कठिन परिस्थितियों में भुनेश्वर का दाह संस्कार हुआ था। मुझे भुनेश्वर के परिजनों से मिलने देने के बजाय गिरफ्तार किया गया था। सरकार ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की थी।

हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

बीजेपी अध्यक्ष साव ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने इस मामले में 40 से 41 लोगों का नाम दिया और केवल 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। कल सत्र न्यायालय का फैसला आया है, वह हमारी बातों को प्रमाणित करता है। भुवनेश्वर साहू की हत्या मामले में जो आरोपी बताए गए हैं उनकी आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। साव ने कहा कि बीजेपी इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ है और बीजेपी आगे भी जनता की अदालत में इस मामले को ले जाएगी। साव ने इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर समाचार
  • Biranpur murder case
  • 8 accused acquitted in Biranpur murder case
  • BJP raised questions on police action
  • बिरनपुर हत्याकांड
  • बिरनपुर हत्याकांड के में 8 आरोपी बरी
  • बीजेपी ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े किए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज