अलका लांबा को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, एनएसयूआई की कमान वरुण चौधरी को, एमपी के जयवर्धन को स्क्रीनिंग कमेटी में जगह
BP Shrivastava | Jan 06, 2024, 24:00 IST
अलका लांबा को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, एनएसयूआई की कमान वरुण चौधरी को, एमपी के जयवर्धन को स्क्रीनिंग कमेटी में जगह
कांग्रेस ने महिला विंग की जिम्मेदारी तेजतर्रार नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा को सौंपी है। लांबा अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बन गई हैं। इसी तरह NSUI का नया अध्यक्ष वरूण चौधरी को बनाया गया है।
NEW DELHI. कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी विमेंस विंग और स्टूडेंट विंग के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने संगठन में क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई है। इसके लिए देश को पांच क्लस्टर में बांटा है।
कांग्रेस ने महिला विंग की जिम्मेदारी तेजतर्रार नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा को सौंपी है। लांबा अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बन गई हैं। इसी तरह नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष वरूण चौधरी को बनाया गया है।
कई अहम पदों पर रहीं लांबा
अलका लांबा का राजनीतिक करियर साल 1994 में शुरू हुआ था। उन्हें कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI में कन्वेनर का पद मिला था। इसके बाद अलका लांबा को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया था। लांबा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी रही हैं।
आप में रही विधायक, फिर वापस कांग्रेस में लौटीं
अलका लांबा, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में भी रह चुकी हैं। वे चांदनी चौक विधानसभा सीट से AAP की टिकट पर चुनाव जीती थीं। हालांकि उन्होंने साल 2020 में वापस कांग्रेस जॉइन कर ली थी। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
अलका लांबा ने नई जिम्मेदारी पर क्या कहा?
अलका लांबा ने इस नई जिम्मेदारी पर कहा कि देश की बेटियों के आंसुओं के बीच सौंपी गई इस जिम्मेदारी का मुझे पूरा एहसास है। मैं विश्वास दिलाती हूं कि महिला कांग्रेस देश में अन्याय, शोषण, हिंसा, अत्याचार का सामना कर रही देश की बेटियों-बहनों की आवाज बनकर न्याय मिलने तक लड़ेगी। महिला कांग्रेस राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, कानूनी और संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए बराबरी के अधिकारों को पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला तक सही मायने में पहुंचाकर उनकी भागेदारी और सशक्तिकरण का रास्ता प्रशस्त करेगी
कांग्रेस ने बनाई क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटियां
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी आम चुनावों के लिए क्लस्टर आधारित स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन भी किया है। इसके लिए पार्टी की ओर से देश को 5 क्लस्टर में बांटा है।
क्लस्टर-1

- राज्य- तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी
- अध्यक्ष: हरीश चौधरी
- सदस्य: विश्वजीत कादम, जिग्नेश मेवानी
- राज्य: आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- अध्यक्ष: मधुसूदन मिस्त्री
- सदस्य- सूरज हेगड़े, शफी परम्बिल
- राज्य: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली
- अध्यक्ष: रजनी पाटिल
- सदस्य: कृष्णा अल्लवरु, परगट सिंह
- राज्य: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख
- अध्यक्ष: भक्त चरण दास
- सदस्य: नीरज दांगी, यशोमती ठाकुर
- राज्य: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम
- अध्यक्ष: राणा के.पी. सिंह
- सदस्य: जयवर्धन सिंह, इवान डी'सूजा
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari