छिंदवाड़ा किसी का गढ़ नहीं, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- हम पहले सभी विधानसभा सीटें जीत चुके हैं, INDIA गठबंधन पर भी साधा निशाना
BP Shrivastava | Sept 17, 2023, 24:00 IST
छिंदवाड़ा किसी का गढ़ नहीं, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- हम पहले सभी विधानसभा सीटें जीत चुके हैं, INDIA गठबंधन पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह कहना गलत है कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है। उनके इस बयान के सियासी गलियारों में अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।
CHHINDWADA. मध्यप्रदेश के पांच स्थानों से शुरू हुई बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंच गई। इस दौरान मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह कहना गलत है कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है। उनके इस बयान के सियासी गलियारों में अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। उन्होंने यह बयान तब दिया जब बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमल नाथ के राजनीतिक क्षेत्र छिंदवाड़ा में प्रवेश कर गई।
छिंदवाड़ा में सभी 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, एकमात्र सांसद भी
पूर्व सीएम कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सभी सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं और मध्य प्रदेश में एकमात्र कांग्रेस सांसद भी छिंदवाड़ा से है। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री तोमर ने तर्क दिया, 'यह कहना गलत है कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है। पहले भी जिले के इन्हीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की थी और हम छिंदवाड़ा की सभी विधानसभा सीटें जीते थे। इन्हीं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव भी जीता है। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस समय कड़ी मेहनत कर रहा है और मुझे विश्वास है कि हम 2023 का चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।
INDIA पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी बात की। इस गठबंधन पर निशाना साधते हुए तोमर ने कहा कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन उनकी स्वार्थपूर्ति के लिए है और इसमें सिर्फ बिखराव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान का साथ छोड़ दिया गया है और पूरी दुनिया इस मुद्दे पर भारत के साथ खड़ी है।
अबकी बार सातों सीट जीतेगी बीजेपी- पूनम महाजन
बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक पूनम महाजन ने दावा किया कि बीजेपी स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि '2003 में मप्र में प्रति व्यक्ति आय 11,000 रुपए थी, आज यह बढ़कर 1,40,000 रुपए हो गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman