कांग्रेस का आरोप अफसर-कर्मचारियों को धमका रहे अमित शाह, कमलनाथ बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा बनता जा रहा BJP का शीर्ष नेतृत्व

BP Shrivastava | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस का आरोप अफसर-कर्मचारियों को धमका रहे अमित शाह, कमलनाथ बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा बनता जा रहा BJP का शीर्ष नेतृत्व
कांग्रेस का आरोप अफसर-कर्मचारियों को धमका रहे अमित शाह, कमलनाथ बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा बनता जा रहा BJP का शीर्ष नेतृत्व

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस समय मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया कि कांग्रेस ने उनकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी।

BHOPAL. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस समय मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया कि कांग्रेस ने उनकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी। बताया जा रहा है कि शाह ने शनिवार, 28 अक्टूबर की रात प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में नर्मदापुर और भोपाल संभाग के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। इस दौरान शाह से कुछ बीजेपी नेताओं ने अधिकारियों के सख्त व्यवहार की शिकायत की थी। इस पर अमित शाह नाराज हो गए। कहा जा रहा है कि शाह ने कहा कि कोई अफसर कमल का ख्याल न रखें और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें तो उसे छोड़ा न जाए। उस अधिकारी की शिकायत चुनाव आयोग से की जाए। इसे लेकर कांग्रेस भड़क गई है।

अफसरों-कर्मचारियों को धमकाने का आरोप

मप्र कांग्रेस का आरोप है कि अमित शाह अफसरों-कर्मचारियों को धमका रहे हैं। इसे लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शाह की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस ने शाह पर आचार संहिता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया के मुताबिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

इस पूरे मामले पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया- भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है। अधिकारियों को धमकी देना कि अगर उन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' का ध्यान नहीं रखा तो उसे छोड़ना मत, न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है। चुनाव प्रक्रिया के बीच में अधिकारियों को डराना और धमकाना लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है। मैं मध्य प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों से कहता हूं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ वही कार्य करना चाहिए जो उचित है। आप राज्य शासन के कर्मचारी और अधिकारी हैं, ना कि किसी दल विशेष के। मुझे पूरी आशा है कि अधिकारी कर्मचारी भी पहचानेंगे कि कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है और कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है।

Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Congress complained about Amit Shah to the Election Commission
  • accused Shah of threatening officers
  • कांग्रेस ने अमित शाह की शिकायत चुनाव आयोग से की
  • शाह पर अफसरों को धमकाने का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज