जबलपुर में निगम ठेकेदार ने गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों ने अफसरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, 70 लाख का पेंमेंट लटका
BP Shrivastava | Jan 11, 2024, 24:00 IST
जबलपुर में निगम ठेकेदार ने गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों ने अफसरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, 70 लाख का पेंमेंट लटका
कई महीनों से सफाई ठेके की पेमेंट न होने से हताश होकर जबलपुर नगर निगम के एक ठेकेदार ने गुरुवार, 11 जनवरी को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. कई महीनों से सफाई ठेके की पेमेंट न होने से हताश होकर नगर निगम के एक ठेकेदार ने गुरुवार, 11 जनवरी को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के बंधैया मोहल्ले में रहने वाले भगवान सिंह, नगर निगम में सफाई का ठेका लेकर काम कराते थे। सुबह उन्होंने अपने घर में ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को जैसे ही वारदात की खबर लगी तो घर में चीख पुकार मच गया और बड़ी तादाद में आसपास के लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि घर में बेटी की शादी के लिए पैसे न होने के चलते ठेकेदार भगवान सिंह लगातार तनाव में थे और उन्होंने आज खुद की जिंदगी ही खत्म कर ली।
मई महीने से नहीं हुआ था भुगतान
इन दिनों नगर निगम की माली हालत खस्ता है जिसके चलते ठेकेदारों से लेकर कर्मचारी भी आए दिन हड़ताल की चेतावनी देते रहते हैं, बताया जा रहा है कि भगवान सिंह को भी नगर निगम से करीब 60 से 70 लख रुपए लेना है। अलग-अलग वार्डों में कराए गए कामों के बदले उन्होंने बिल तो जमा किए, लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हो पाया। ठेकेदार भगवान सिंह के पार्टनर देवेंद्र दीवान के मुताबिक इसके पहले के कमिश्नर ने भगवान सिंह की सभी फाइलों को पास करने के बाद जल्द ही भुगतान करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन लगातार हो रही देरी और घर में बेटी की शादी के चलते भगवान सिंह तनाव में थे। आरोप लग रहे हैं कि नगर निगम के अकाउंट्स ऑफीसर के द्वारा ठेकेदार को प्रताड़ित किया जा रहा था और भुगतान में लगातार देरी की जा रही थी, जिसके चलते मजबूर होकर ठेकेदार भगवान सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman