कोरोना काल में विधायक भैया ने भेजी 'आधी लौकी' तो इस बार बदला लेने के मूड में हैं मतदाता, अभी भी वोटर्स में गुस्सा
BP Shrivastava | Nov 11, 2023, 24:00 IST
कोरोना काल में विधायक भैया ने भेजी 'आधी लौकी' तो इस बार बदला लेने के मूड में हैं मतदाता, अभी भी वोटर्स में गुस्सा
कोरोना काल में जबलपुर उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना द्वारा लोगों को राशन के साथ आधी लोकी भेजना मुसिबत बन गया। लोग उन्हें आधी लोकी वाला विधायक कहने लगे। अब चुनाव में उनके लिए अपसेट साबित हो रहा है।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान यूं तो जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए हर कोई आगे आया और लोगों ने बढ़-चढ़कर मदद भी की, लेकिन जबलपुर के एक विधायक का मदद करना ही उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जबलपुर के उत्तर मध्य क्षेत्र के कुछ इलाकों में लोगों ने 'आधी लौकी' का तकिया कलाम ही बना लिया है और वे विधायक के नाम के साथ 'आधी लौकी' शब्द लगाना नहीं भूलते। हम बात कर रहे हैं जबलपुर के उत्तर मध्य क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और पार्टी के ही मौजूदा प्रत्याशी विनय सक्सेना की। कोरोना महामारी के दौरान विधायक विनय सक्सेना ने लोगों की मदद के लिए राशन और सब्जी के कई पैकेट बनवाए और उन्हें अलग-अलग इलाकों में बंटवा दिए, लेकिन उनके परोपकार का यही काम उनके गले की फांस बनता नजर आ रहा है।
'आधी लौकी' भेजने से भड़के मतदाता
उत्तर मध्य क्षेत्र के कुछ मतदाता इस बात से नाराज हैं कि कोरोना संकट के दौरान अनजान लोगों ने भी एक-दूसरे की दिल खोलकर मदद की। लोगों का आरोप है विधायक होने के बावजूद भी विनय सक्सेना ने मदद के नाम पर उनसे मजाक किया है, सूखे अनाज तो उन्होंने भेज दिया, लेकिन सब्जी के नाम पर आधी लौकी भेज दी, उन्होंने राशन के साथ आधी लौकी दर्जनों परिवारों को भेजी है, जिससे उनकी नाराजगी तब से लेकर अब तक लगातार चली आ रही है।
मदद को मान रहे मजाक
कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों को दिए गए इस मदद से स्थानीय लोग खुश होने के बजाए नाराज हैं, उनकी नाराजगी की सबसे बड़ी वजह यह है की मदद के नाम पर जो पैकेट भेजे गए थे, उनमें दाल-चावल के साथ-साथ सब्जी बनाने के लिए आधी लौकी भेजी गई थी। तब से लेकर अब तक स्थानीय नागरिक और विपक्ष से जुड़े लोग नाराज हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता तो इस मुद्दे को भुनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता आसिफ अंतूनी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मदद के नाम पर भेजे गए पैकेट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और अब वे इस बार के चुनाव में अपने साथ हुए सलूक को याद रखने की बात कर रहे हैं। हांलाकि, द सूत्र ने विधायक विनय सक्सेना से आधी लौकी की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman