एमपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, जयदीप प्रसाद ADG इंटेलीजेंस, समीर यादव एसपी CM सिक्योरिटी बने
BP Shrivastava | Jan 10, 2024, 24:00 IST
एमपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल, जयदीप प्रसाद ADG इंटेलीजेंस, समीर यादव एसपी CM सिक्योरिटी बने
मध्यप्रदेश में देर रात 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। जिसके तहत जयदीप प्रसाद को एडीजी इंटेलीजेंस और विदिशा एएसपी समीर यादव को एसपी सीएम सिक्योरिटी पदस्थ किया गया है।
BHOPAL. मोहन सरकार ने एक बार फिर मंगलवार, 9 जनवरी देर रात 4 आईपीएस आफसरों के तबादले कर दिए। इसके बाद लम्बे समय से चल रही एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार को बदलने की अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं इस सर्जरी में एडीजी नारकोटिक्स जयदीप प्रसाद को अब एडीजी इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विदिशा एएसपी समीर यादव को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है।
![ips trasfer.jpg]()
3 साल से एडीजी इंटेलीजेंस थे आदर्श कटियार
मंगलवार की देर रात हुए फेरबदल में आदर्श कटियार को एडीजी दूरसंचार बनाया गया है। कटियार तीन साल से एडीजी इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं जयदीप प्रसाद को एडीजी नारकोटिक्स से एडीजी इंटेलीजेंस पदस्थ किया गया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जयदीप प्रसाद उज्जैन में एसपी रह चुके हैं और उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृहजिला है। साथ ही इससे पहले मोहन यादव मंत्री भी रहे हैं।
![sammer Yadav sp cm sequarity.jpg]()
सीएम सिक्योरिटी से एसपी पांडे हटाए गए, समीर यादव को जिम्मेदारी
इसी तरह से सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी अब एएसपी विदिशा समीर यादव को दी गई है। नई पदस्थापना में समीर यादव पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाए गए हैं। सीएम सुरक्षा में पदस्थ अजय पांडे को कमांडेंट 23 वीं बटालियन पदस्थ किया गया है।
अब कमिश्नर ट्रांसपोर्ट की तलाश
गुना में हुए बस हादसे के बाद से मप्र परिवहन आयुक्त का पद रिक्त है। यानी 14 दिन बीत गए हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का पद खाली है। हादसे के बाद से आईपीएस अफसरों के तबादले की दो सूचियां जारी हो चुकी हैं, पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की तलाश पुरी नहीं हुई है। संभावना है कि अब इस पद पर सरकार जल्द नियुक्ति करेगी।
ips trasfer.jpg
3 साल से एडीजी इंटेलीजेंस थे आदर्श कटियार
मंगलवार की देर रात हुए फेरबदल में आदर्श कटियार को एडीजी दूरसंचार बनाया गया है। कटियार तीन साल से एडीजी इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं जयदीप प्रसाद को एडीजी नारकोटिक्स से एडीजी इंटेलीजेंस पदस्थ किया गया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जयदीप प्रसाद उज्जैन में एसपी रह चुके हैं और उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृहजिला है। साथ ही इससे पहले मोहन यादव मंत्री भी रहे हैं।
sammer Yadav sp cm sequarity.jpg
सीएम सिक्योरिटी से एसपी पांडे हटाए गए, समीर यादव को जिम्मेदारी
इसी तरह से सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी अब एएसपी विदिशा समीर यादव को दी गई है। नई पदस्थापना में समीर यादव पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाए गए हैं। सीएम सुरक्षा में पदस्थ अजय पांडे को कमांडेंट 23 वीं बटालियन पदस्थ किया गया है।
अब कमिश्नर ट्रांसपोर्ट की तलाश
गुना में हुए बस हादसे के बाद से मप्र परिवहन आयुक्त का पद रिक्त है। यानी 14 दिन बीत गए हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का पद खाली है। हादसे के बाद से आईपीएस अफसरों के तबादले की दो सूचियां जारी हो चुकी हैं, पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की तलाश पुरी नहीं हुई है। संभावना है कि अब इस पद पर सरकार जल्द नियुक्ति करेगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman