कांग्रेस के 100 उम्मीदवारों की सूची तैयार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- सत्र के कारण सूची रुक गई थी, जल्द जारी होगी

BP Shrivastava | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस के 100 उम्मीदवारों की सूची तैयार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- सत्र के कारण सूची रुक गई थी, जल्द जारी होगी
कांग्रेस के 100 उम्मीदवारों की सूची तैयार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- सत्र के कारण सूची रुक गई थी, जल्द जारी होगी

इंदौर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सौ से ज्यादा उम्मीदवारों का सूची तैयार है। इस विशेष सत्र के दौरान ही इसकी सूची सामने आने का है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सौ से ज्यादा उम्मीदवारों का सूची तैयार है। इस विशेष सत्र के दौरान ही इसकी सूची सामने आने का है। द सूत्र से चर्चा में वर्मा ने सूची में देरी का कारण बीजेपी की केंद्र सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भ्रांति फैलाई की महिला आरक्षण बिल आ रहा है, वन नेशन वन इलेक्शन बिल आ रहा है। कांग्रेस इसलिए रुक गई कि यदि महिला आरक्षण बिल आता है तो फिर हमे सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाना होगा। लेकिन जब सत्र की जानकारी आई तो पता चला कि कोई ऐसा बिल ही नहीं है। इसलिए हम जल्द सूची जारी कर देंगे।

वर्मा बोले अब इंदौर में आया कांग्रेस का पुराना दौर

वर्मा ने कहा कि एक समय था जब इंदौर में उजागर सिंह चड्‌ढा, महेश जोशी, अशोक शुक्ला, पंडिता कृपाशंकर शुक्ला, मदन अग्निहोत्री की तूती बोलती थी और कांग्रेस कभी नहीं हारती थी। आज फिर वही दौर लौटा है उजागर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष है तो मदन दादा अग्निहोत्री के बेटे गोलू विशाल अग्निहोत्री कार्यवाहक अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस अब इंदौर में नहीं हारेगी।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में 11 हजार 400 किलोमीटर में कांग्रेस दिखाएगी जन आक्रोश, जानिए दिग्विजय सिंह की क्या होगी भूमिका ?

प्रशासन को बीजेपी ने हथियार बनाया हुआ है

वर्मा ने कहा कि अधिकारियों ने जीतू पटवारी की रैली रोकी, लेकिन कहां-कहां लोगों को रोकेगे, इंदौर, भोपाल, पूरे प्रदेश में लाखों युवा, लोग स़ड़क पर उतरे हुए हैं। आज अधिकारी बीजेपी के लिए हथियार बन कर काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

इंदौर में पद संभालते हुए गोलू का निकला दर्द, क्या हुआ मुझसे दो बार विधानसभा का टिकट ले लिया, वहीं कार्यक्रम से दोनों विधायक रहे गायब

नेशनल चैनल महंगाई नहीं दिखा रहे, केवल धर्म चला रहे

इंडिया गठबंधन द्वारा 14 न्यूज ऐंकर पर बायकाट करने पर उन्होंने कहा कि वह भी एनडीटीवी को बैन कर चुके हैं, वह रविश कुमार जी गोदी मीडिया कहते है तो क्या गलत है। आज नेशनल चैनल पर महंगाई पर चर्चा नहीं होती, केवल हिंदू-मुस्लिम, धर्म ही चलता है। बीजेपी अपने एजेंडे न्यूज चैनल के माध्यम से चला रही है।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Sajjan Singh Verma
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • Congress Candidates List
  • कांग्रेस उम्मीदवारों सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज