बैतूल कलेक्टर के X हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट, लिखा- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, हैंडलर को हटाया
BP Shrivastava | Sept 19, 2023, 24:00 IST
बैतूल कलेक्टर के X हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट, लिखा- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी, हैंडलर को हटाया
बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के ट्वीटर हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट की गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़ता उससे पहले ही जनसंपर्क विभाग ने ट्वीटर हैंडलर को नौकरी से हटा दिया गया।
BETUL. बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के ट्वीटर हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट की गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़ता उससे पहले ही जनसंपर्क विभाग ने ट्वीटर हैंडलर को नौकरी से हटा दिया गया। पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद जांच साइबर सेल को सौंपी दी गई है।
पोस्ट में क्या लिखा
जनवरी 2021 में बने कलेक्टर बैतूल के ट्वीटर हैंडल पर रविवार, 17 सितंबर की रात 11:20 बजे एक पोस्ट नजर आई। इसमें समीक्षा सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से की गई एक पोस्ट को रिट्वीट किया गया। इसकी टैग लाइन में लिखा है- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। इसके साथ लगे पोस्टर में घोटाला ही घोटाला और 86 हजार करोड़ लिखा है।
बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह को कैसे मिली जानकारी
बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि एक ट्वीटर अकाउंट होल्डर ने टेलीग्राम कर उन्हें इस पोस्ट के बारे में बताया। इसे देखने के बाद उन्होंने रात को ही एडीएम जय प्रकाश सैयाम को मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
रात तीन बजे FIR, ट्वीटर हैंडलर को हटाया
कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम सैयाम ने रात 3 बजे प्रशासन की ओर से आवेदन देकर बैतूल गंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एडीएम ने बताया कि मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर भी की जा रही है। वहीं, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मुकेश दुबे ने बताया कि कलेक्टर के ट्वीटर हैंडल से रिपोस्ट मामले में आउटसोर्स कर्मचारी शिवराम बारंगे की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसे तत्कालीन पीआरओ सुरेंद्र तिवारी ने रखा था। हालांकि थाना प्रभारी देवकरण ने सिर्फ इतना कहा कि प्रकरण की फाइल साइबर सेल को भेज रहे हैं।
ट्विटर अकाउंट जिला जनसंपर्क कार्यालय करता है हैंडल
कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के अनुसार, यह ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा हैंडल किया जाता है। इसका आईडी-पासवर्ड पीआरओ के पास रहता है। पीआरओ इस ट्विटर हैंडल पर अपने कार्यालय कर्मचारियों के जरिए कोई ट्वीट या रिट्वीट कराते हैं।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari