सीहोर की सभा में फिर भावुक हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनता से क्यों पूछा अपने चुनाव लड़ने को लेकर सवाल?
Jitendra Shrivastava | Oct 03, 2023, 24:00 IST
सीहोर की सभा में फिर भावुक हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनता से क्यों पूछा अपने चुनाव लड़ने को लेकर सवाल?
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले मंगलवार 3 अक्टूबर को सीहोर में सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर भावुक हो गए।
SEHORE. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले मंगलवार 3 अक्टूबर को सीहोर में सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर भावुक हो गए। सीएम शिवराज सीहोर जिले के सात देव गांव के पातालेश्वर महादेव मंदिर जीवन उद्धार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने वहां जनता से पूछा कि मैं इस बार चुनाव लडूं कि नहीं लडूं? इससे पहले भी उन्होंने सीहोर में ही यह कहा था कि मैं जब चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा। अब जनता से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल से फिर सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है।
अभी तक किसी लिस्ट में शिवराज का नाम नहीं
मप्र विधानसभा चुनाव को लिए बीजेपी प्रत्याशियों की तीन लिस्ट आ चुकी है। इसमें कई दिग्गजों को टिकट दिए गए हैं, लेकिन सीएम शिवराज का नाम इन लिस्ट में नहीं है। इसके बाद उन्होंने गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी सात देव गांव में उन्होंने जनता से पूछ लिया कि वे चुनाव लड़ें या नहीं लड़ें। इससे कई सवाल उठ रहे हैं।
मंदिरों की सेवा का सौभाग्य मिला
सीएम ने पातालेश्वर मंदिर के साथ ही इलाके के अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि एक साथ इतने मंदिरों की सेवा का सौभाग्य मुझे मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही मेरी यही कामना है कि यह शरीर जितने दिन भी रहे उतने दिन जनता की सेवा में लगा रहे।
शिवराज का ऐसा तीसरा बयान
सीएम शिवराज का यह ऐसा तीसराबयान है, जिससे राजनीति में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। इससे पहेल उन्होंने कहा था कि जब मैं चला जाऊंगा तो याद आऊंगा। इससे पहले उन्होंने खरगोन में एक सभा में कहा था कि उन्हें किसी पद का कोई लालच नहीं है। अब तो उन्होंने जनता से ही पूछ लिया है कि चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari