रीवा सैनिक स्कूल में पढ़ने वाला दसवीं का छात्र सुसाइड करने भागा था स्कूल से, जानें किस समस्या के चलते बनाया था आत्महत्या का मन
Jitendra Shrivastava | Jan 11, 2024, 24:00 IST
रीवा सैनिक स्कूल में पढ़ने वाला दसवीं का छात्र सुसाइड करने भागा था स्कूल से, जानें किस समस्या के चलते बनाया था आत्महत्या का मन
छात्र किसी समस्या के चलते गिल्टी फील करता था। इसी कारण सुसाइड करने के इरादे से स्कूल की बाउंड्री कूदकर भाग गया।
BHOPAL. रीवा के एक सैनिक स्कूल से दो दिन पहले अचानक से गायब हो गया था। छात्र स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र को पुलिस ने नए बस स्टैंड से दस्तयाब कर लिया है। बताया गया कि छात्र किसी समस्या के चलते गिल्टी फील करता था। इसी कारण उसने पहले स्कूल में सुसाइड नोट छोड़ा और सुसाइड के इरादे से स्कूल की बाउंड्री कूदकर भाग गया।
दो दिन बाद शहर के नए बस स्टैंड से पकड़ा
सोमवार को सैनिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अचानक लापता हो गया था। रीवा के सैनिक स्कूल से अचानक गायब हुआ छात्र को गुरुवार 11 जनवरी को शहर के नए बस स्टैंड से बरामद किया। इसके बाद पुलिस की टीम छात्र को न्यायालय ले गई जहां पर उसके बयान दर्ज करवाए गए। जिसके बाद सैनिक स्कूल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि छात्र को हकलाने की समस्या है और इसी के चलते उसे गिल्टी महसूस होती थी। इसके चलते छात्र ने स्कूल में सुसाइड नोट छोड़ा और आत्महत्या के इरादे से वह सैनिक स्कूल की बाउंड्री कूदकर भाग गया। छात्र के पिता ने बताया कि वह पिछले दो माह से छुट्टी पर था और जवा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पर था। सोमवार को पिता ने छात्र को सैनिक स्कूल छोड़ा और वापस लौट आए थे।
गिनती के दौरान प्रबंधन को गायब होने की मिली जानकारी
सोमवार की देर रात ही स्कूल प्रबंधन ने रोज की तरह स्कूली छात्रों की गणना की तो उनके होश उड़ गए। जब सैनिक स्कूल के प्रबंधन ने रोज की तरह रात 9 बजे छात्रों की गिनती की तब छात्र के स्कूल से गायब होने की जानकारी मिली। इस घटना से स्कूल प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए। प्रबंधन ने समूचे स्कूल परिसर में लापता छात्र की काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। देर रात स्कूल प्रबंधन ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया। बेटे के स्कूल से लापता होने की खबर सुनकर परिजन सैनिक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के साथ मिलकर दोबारा छात्र की खोजबीन की। काफी समय बीत गया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लगा था। परीजन स्कूल प्रबंधन के साथ विश्वविद्यालय थाना पहुंचे और छात्र के लापता होने की सूचना दी।
हकलाने की समस्या के चलते आत्महत्या करने स्कूल से भागा
पुलिस के मुताबिक छात्र को हकलाने की समस्या है, इसी के चलते उसे आत्मगिलानी थी और उसे हमेशा लगता था की उसके परिजन उसकी पढ़ाई के लिए काफी पैसे खर्च कर रहे हैं। सैनिक स्कूल से भागने के बाद छात्र ने नदी में डूबकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसका मन बदल गया और वह रीवा रेलवे स्टेशन पहुंच गया और वहां से ट्रेन में बैठकर दिल्ली चला गया। छात्र एक दिन दिल्ली में ही रुका फिर वह वापस रीवा आने के लिए ट्रेन पर सवार हो गया। सफर के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे सैनिक स्कूल के छात्रों की नजर स्कूल उस पर पड़ गई। छात्रों ने तत्काल स्कूल प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी। छात्र दिल्ली से प्रयागराज उत्तर प्रदेश पहुंचा और वहां से सतना आया और बस में बैठकर वह रीवा के नए बस स्टैंड पहुंचा, जहां से पुलिस के टीम ने उसे दस्तयाब कर लिया।
काउंसलिंग के बाद छात्र को करेंगे परिजन के सुपुर्दः एसपी
एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया की सैनिक स्कूल के छात्र ने जरूरत की सामग्री ही अपने पास रखी, जबकि अन्य सामग्री उसने ट्रेन से बाहर फेंक दी थी। एएसपी ने बताया की छात्र को कोर्ट ले जाकर बयान दर्ज कराया गया है। अब छात्र की काउंसलिंग कराई जा रही है इसके बाद छात्र को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman