इंदौर में 15 साल का स्टूडेंट तलवार लेकर स्कूल पहुंचा, टेबल-कुर्सियां और CCTV कैमरे तोड़े, पुलिस ने दर्ज किया केस

Rahul Garhwal | Jan 31, 2024, 18:20 IST
Share
इंदौर में 15 साल का स्टूडेंट तलवार लेकर स्कूल पहुंचा, टेबल-कुर्सियां और CCTV कैमरे तोड़े, पुलिस ने दर्ज किया केस
इंदौर में 15 साल का स्टूडेंट तलवार लेकर स्कूल पहुंचा, टेबल-कुर्सियां और CCTV कैमरे तोड़े, पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर में 15 साल का स्टूडेंट तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया और टेबल-कुर्सियां और CCTV कैमरे तोड़ दिए।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के एक प्राइवेट स्कूल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक 15 साल का छात्र खुली तलवार लेकर पहुंच गया। स्कूल में उसने जमकर हंगामा मचाया, तलवार लहराते हुए स्कूल में घूमता रहा और टेबल-कुर्सियां भी तोड़ी। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। पुलिस ने स्कूल संचालक की शिकायत पर नाबालिग पर केस दर्ज किया है।

10वीं क्लास में है छात्र

स्कूल कैम्पस में मंगलवार को हुए इस हंगामे का वीडियो बुधवार को सामने आया है। इसमें 10वीं का छात्र कुछ अन्य साथियों के साथ तलवार लिए स्कूल के बाहर खड़ा दिख रहा है। उसका साथी उसके हाथ में तलवार देखकर कहता है कि ऐसे तो एक हजार रखे हुए हैं।

पुलिस ने ये बताया

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना भारती बाल मंदिर स्कूल स्कीम नंबर-114 की है। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से अजय पावड़े ने शिकायत की है। इसके बाद पुलिस स्टूडेंट के घर पहुंची। तलाशी के दौरान घर से तलवार मिलने पर पिता के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उसके पिता मिस्त्री हैं।

छात्र से मारपीट भी की थी

शिकायतकर्ता अजय पावड़े ने पुलिस को बताया कि जब वो मंगलवार को स्कूल में थे, तब स्कूल का ही ये छात्र तलवार लेकर अंदर आ गया। वो अन्य स्टूडेंट से मारपीट करने लगा। इसके बाद स्कूल के फर्नीचर, पंखे और सीसीटीवी कैमरों पर तलवार मारकर नुकसान पहुंचाया। आरोपी छात्र पढ़ाई की बात कहने पर उत्तेजित हो जाता है। वो सभी टीचर्स और स्टाफ से अभद्रता से पहले भी पेश आता रहा है।

Tags:
  • Ruckus in school in Indore
  • student with sword in Indore school
  • video of student with sword goes viral
  • student vandalized school
  • इंदौर में स्कूल में हंगामा
  • इंदौर के स्कूल में तलवार वाला स्टूडेंट
  • तलवार वाले स्टूडेंट का वीडियो वायरल
  • स्टूडेंट ने स्कूल में की तोड़फोड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज