राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, MP के 65 हजार मतदान केंद्रों पर मानाया जाएगा लोकतंत्र का जश्न

Siddhi Tamrakar | Jan 25, 2025, 08:39 IST
National Voters Day
मप्र में 25 जनवरी 2025 को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राज्यपाल भोपाल में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

आज, 25 जनवरी 2025, को मध्य प्रदेश के सभी65 हजार 14 मतदान केंद्रोंपर 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) सुखबीर सिंह ने जानकारी दी कि भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्टेट लेवल का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपालमंगू भाई पटेलसुबह 11 बजे करेंगे।



मशहूर हस्तियां होंगी शामिल

सभी जिलों में होंगे खास कार्यक्रम

  • 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रदेश के55 जिलोंमें कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्टूडेंट्स और अधिकारियों-कर्मचारियों कोमतदाता शपथदिलाई जाएगी।

अच्छा प्रदर्शन करने वालों का होगा सम्मान

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल की ओर सेलोकसभा निर्वाचन 2024औरविशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025मेंअच्छा प्रदर्शनकरने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।



  • जिला निर्वाचन अधिकारी
  • पुलिस अधीक्षक
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
  • बूथ लेवल अधिकारी
  • जिला निर्वाचन अधिकारी
  • पुलिस अधीक्षक
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
  • बूथ लेवल अधिकारी
  • स्वीप (SVEEP) गतिविधियों में बेहतर काम
  • निर्वाचन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी
  • स्वीप (SVEEP) गतिविधियों में बेहतर काम
  • निर्वाचन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी

युवा मतदाताओं को बाटेंगे ईपीआईसी कार्ड

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग केमुख्य निर्वाचन आयुक्त का मेसेजप्रसारित (broadcast) किया जाएगा।



  • नएयुवा मतदाताओंको ईपीआईसी (EPIC) कार्ड वितरित किए जाएंगे।
  • डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित निबंध प्रतियोगितामें जीतने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता का टॉपिक था"वोट जरूर डालेंगे हम"।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • National News
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल
  • National Voters Day
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी