शिवपुरी के कब्रिस्तान में मिली 2 EVM मशीन, कांग्रेस का हंगामा, क्या है पूरा मामला

The Sootr | Nov 19, 2023, 24:00 IST
Share
शिवपुरी के कब्रिस्तान में मिली 2 EVM मशीन, कांग्रेस का हंगामा, क्या है पूरा मामला
शिवपुरी के कब्रिस्तान में मिली 2 EVM मशीन, कांग्रेस का हंगामा, क्या है पूरा मामला

शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो ईवीएम और वीवीपैट लेकर खड़ी बोलेरो को पकड़ा है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

SHIVPURI. शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो ईवीएम और वीवीपैट लेकर खड़ी बोलेरो को पकड़ा है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद हंगामा हो गया। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी ने सेक्टर प्रभारी जीएस दीक्षित को निलंबित कर दिया है।

डेढ़ घंटे तक रोड पर चलता रहा विवाद

सेक्टर मजिस्ट्रेट जीएस दीक्षित ने पहले गाड़ी में ईवीएम होने से इनकार कर दिया। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी खोलकर ईवीएम दिखाई तो सकपका गए। फिर बोले- वह पोहरी विधानसभा के सेक्टर-3 के प्रभारी हैं। गोपालपुर क्षेत्र में ड्यूटी कर लौट रहे थे। लेकिन वे उन्हें जमा कराने से पहले खाना खाने के लिए होटल पर रुक गए। विवाद बढ़ता देख मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक रोड पर विवाद चलता रहा।

सुनसान कब्रिस्तान इलाके में दिखी बोलेरो

बता जें कि बोलेरो को सबसे पहले कब्रिस्तान क्षेत्र में देखा गया था। ये सबसे सुनसान इलाका है। कुछ लोगों ने वाहन की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दे दी। बाद में बोलेरो गुरुद्वारा चौराहा क्षेत्र के एक होटल के सामने घंटों खड़ी रही। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट जीएस दीक्षित जैसे ही बोलेरो के पास पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उनसे पूछा गया कि कब्रिस्तान रोड पर क्या कर रहे थे तो वह जवाब नहीं दे पाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बोलेरो में ईवीएम बदलने और चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था।

मशीनों की कार्रवाई गई जांच

निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि दोनों मशीन खाली थी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बता या कि वाहन में दो ईवीएम थी, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। देर रात मशीनों की जांच कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के सामने कराई गई थी। दोनों मशीन खाली पाई गईं। इसके बाद दोनों ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी सेक्टर मजिस्ट्रेट पर एफआईआर की मांग कर रहे थे। जैसे-तैसे बोलेरो और सेक्टर मजिस्ट्रेट को वहां से निकाला गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पॉलिटेक्निक कॉलेज स्ट्रांग रूम पहुंच गए, जहां कार्रवाई की मांग करते रहे। रात करीब दो बजे बोलेरो में रखी ईवीएम पुलिस अभिरक्षा में दी गई, तब मामला शांत हुआ।

Tags:
  • 2 EVM machines found in Shivpuri cemetery
  • 2 EVMs found in Bolero near the cemetery
  • Congress's uproar
  • what is the whole matter of EVM machine
  • शिवपुरी के कब्रिस्तान में मिली 2 EVM मशीन
  • कब्रिस्तान के पास पहुंची बोलेरो में मिली 2 EVM
  • कांग्रेस का हंगामा
  • क्या है EVM मशीन का पूरा मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई