कांग्रेस की करारी हार के बाद जबलपुर में इस्तीफों का दौर, उत्तर मध्य क्षेत्र के चुनाव प्रभारी 2 प्रदेश महामंत्रियों ने पद छोड़ा
Rahul Garhwal | Dec 09, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस की करारी हार के बाद जबलपुर में इस्तीफों का दौर, उत्तर मध्य क्षेत्र के चुनाव प्रभारी 2 प्रदेश महामंत्रियों ने पद छोड़ा
मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद जबलपुर में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। उत्तर मध्य क्षेत्र के चुनाव प्रभारी 2 प्रदेश महामंत्रियों ने पद छोड़ दिया।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद प्रदेश स्तर पर भले ही इस्तीफे नहीं हो रहे हैं, लेकिन जबलपुर के 2 नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी की भूमिका निभाने वाले कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुप्ता और पूर्व पार्षद पंकज पांडे ने प्रदेश महामंत्री के अपने पदों से इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ को भेज दिया है। दोनों ही नेताओं ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे दिए हैं और साथ ही ये भी कहा है कि अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।
कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं अशोक गुप्ता
अपने पदों से इस्तीफा देने वाले प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एडवोकेट अशोक गुप्ता वर्तमान में कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने प्रदेश महामंत्री के पद से अपना त्याग पत्र दिया है। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले एक और नेता पंकज पांडे जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद भी रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के प्रभारी भी रहे हैं। दोनों नेताओं के इस्तीफों के बाद अब ये चर्चा भी हो रही है कि प्रदेश नेतृत्व भले ही इस्तीफों पर विचार नहीं कर रहा है, लेकिन जबलपुर में इस्तीफों की शुरुआत हो गई है।
ये खबर भी पढ़िए..
इंदौर-उज्जैन के बीच चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन, सिंहस्थ को लेकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा रेल विभाग
नगर और जिला इकाई पर सबकी निगाहें
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रदेशभर में इस्तीफों को लेकर अटकलबाजियों का दौर चल रहा है। कभी पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के इस्तीफे की खबर आती है तो कभी इसका खंडन किया जा रहा है, लेकिन जबलपुर के 2 नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा देकर इस्तीफा सियासत को हवा दे दी है। 2 प्रदेश महामंत्रियों के इस्तीफों के बाद अब हर किसी की नजर नगर और जिला इकाई पर टिकी हुई है। पार्टी के हलकों में ये चर्चा है कि 8 में से 7 सीटें गंवाने के बाद क्या नगर और ग्रामीण अध्यक्ष भी इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे और इस्तीफा जैसा कोई कदम उठाएंगे ?

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari