पुणे से अयोध्या तक 2000 हजार किमी की साइकल यात्रा पहुंची इंदौर, कर्नल के साथ रिटायर्ड एसपी, पुलिसकर्मी भी शामिल
Pooja Kumari | Jan 11, 2024, 24:00 IST
पुणे से अयोध्या तक 2000 हजार किमी की साइकल यात्रा पहुंची इंदौर, कर्नल के साथ रिटायर्ड एसपी, पुलिसकर्मी भी शामिल
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए दस श्रृद्धालु पुणे से अयोध्या तक की दो हजार किमी की साइकिल यात्रा कर रहे हैं।
संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए दस श्रृद्धालु पुणे से अयोध्या तक की दो हजार किमी की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा पांच जनवरी से शुरु हुई जो 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा दस जनवरी की शाम को इंदौर पहुंची और रात्रि विश्राम के बाद सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुई। इस दौरान गुरुवार सुबह यात्रा का इंदौर में जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा उज्जैन से देवास होते हुए भोपाल मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होगी।
यात्रा पांच जनवरी को पुणे से शुरू होने के बाद अभी तक अहमदनगर, औरंगाबाद, अजंता और बुरहानपुर, ओंकारेश्वर से इंदौर पहुंची। अभी तक 600 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है।
इस मैराथन साइकिल यात्रा में कर्नल एसवीएस प्रसाद, रिटायर्ड एसपी शंकर केंगर शामिल है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी भी है। यात्रा को कोर्डिनेट कर रहे गिरीश परदेशी ने बताया कि साथ में राजू ऑटी, संग्राम पाटिल, कैलाश चह्वाण, शिवाजी सलगार, विकास कोली, अनिकेत दहले, दीपक भराडिया भी शामिल है।
गिरीश परदेशी ने बताया कि हम लोग औसतन 10-12 घंटे रोज साइकिल चला रहे हैं और इसमें 130 किमी औसतन तय हो जाता है। रास्ते में संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे सभी संगठन सहयोग करते हुए जगह-जगह भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं और हमारा हौंसला बढा रहे हैं। साथ ही सभी राम नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सभी में उत्साह हैं, थकान जैसी कोई बात ही नहीं है। हम लोग इस ऐतिहासिक मौके पर अयोध्या में मौजूद रहेंगे ये हमारा सौभाग्य है। यात्रा में शामिल दो सदस्यों की उम्र 50 साल से कम है, बाकी सभी 50 साल से अधिक के है, लेकिन सभी पूरी तरह से उर्जावान है और लगातार साइकिल चला रहे हैं।
अभी 600 किमी का रास्ता तय कर चुकी
श्रृद्धालुओं में कर्नल, रिटायर एसपी, पुलिसकर्मी सहित दस श्रृद्धालु
हर दिन 130 किमी चला रहे हैं साइकिल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman