मप्र की विदिशा-सांची सीमा पर चेंकिंग के दौरान कार से मिले 21.32 लाख नगद, 7 किलो चांदी की ईंटें व सोने के जेवर भी जब्त

Jitendra Shrivastava | Oct 11, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र की विदिशा-सांची सीमा पर चेंकिंग के दौरान कार से मिले 21.32 लाख नगद, 7 किलो चांदी की ईंटें व सोने के जेवर भी जब्त
मप्र की विदिशा-सांची सीमा पर चेंकिंग के दौरान कार से मिले 21.32 लाख नगद, 7 किलो चांदी की ईंटें व सोने के जेवर भी जब्त

मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है।

अविनाश नामदेव, VIDISHA. मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलों की सीमा और विधानसभा क्षेत्रों में अवैध राशि और अन्य सामग्री की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और कार्रवाई की जा रही है। ऐसी ही कार्रवाई बुधवार 11 अक्टूबर विदिशा-सांची सीमा पर हुई। पुलिस को यहां चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 32 हजार रुपए नगद, 7 किलो चांदी की ईंटें और सोने के कुछ जेवर मिले हैं। रायसेन प्रशासन ने नगदी, चांदी और सोने के जेवर जब्त कर लिए हैं।

की जा रही पड़ताल

विदिशा-सांची सीमा पर जिस कार की चेकिंग में नगदी, चांदी की ईंटे और गहने मिले हैं, वह कार विदिशा जिले के निवासी आकाश जैन की बताई जा रही है। यह कार विदिशा से भोपाल की ओर जा रही थी। आकाश जैन ने नगदी व सोना-चांदी को लेकर बताया है कि यह सामग्री विवाह समारोह के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस-प्रशासन इसकी पड़ताल कर रहा है। पुलिस ने इस सामान की रसीद और कागजात पेश करने को कहा है।

जवाब नहीं दे पाया कार मालिक

रायसेन जिले की जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया के मुताबिक सांची विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को वाहनों की जांच के दौरान मकार नंबर एमपी40 सीए 7058 से नगदी व सोना-चांदी मिला है। कार मालिक आकाश जैन इतनी ज्यादा राशि और सोने-चांदी को लेकर जवाब नहीं दे पाए हैं। उन्हें बिल और दस्तावेज पेश कर ने के लिए कहा गया है।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Administration alert
  • 21.32 lakh cash found in car during checking
  • 7 kg silver bricks and gold jewelery also seized
  • प्रशासन अलर्ट
  • चेंकिंग में कार से मिले 21.32 लाख नगद
  • 7 किलो चांदी की ईंटें सोने के जेवर भी जब्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग