330 अधिकारी- कर्मचारियों को समय पर दफ्तर नहीं पहुंचना पड़ा भारी, कटेगा एक दिन का वेतन
Sanjay Gupta | Jul 06, 2024, 13:51 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-06T111730.879
सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हाल ही में जीएडी ( सामान्य प्रशासन विभाग ) ने आदेश दिए थे कि सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचना होगा, लेकिन इसके बाद भी आदेश नहीं मानने वालों को कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने बड़ा सबक सिखाया है।
सप्ताह में पांच दिन ही सरकारी दफ्तर लगता है। इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं आ रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हाल ही में जीएडी ( सामान्य प्रशासन विभाग ) ने आदेश दिए थे कि सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचना होगा, लेकिन इसके बाद भी आदेश नहीं मानने वालों को कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने जोरदार सबक सिखाया है।
इन आदेशों का सरकारी दफ्तरों में पालन हो रहा है या नहीं, इसके लिए कलेक्टर ने दल बनाकर कलेक्टोरेट के अधिकारियों को दफ्तरों में औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए। शुक्रवार को सभी अधिकारी सुबह ही सभी दफ्तरों में निरीक्षण के लिए पहुंच गए, लेकिन इसमें सामने आया कि कई विभागों में अधिकारी समय पर नहीं आते हैं। गिनती की तो ऐसे 330 कर्मचारी अधिकारी सामने आए।
इन सभी गैर हाजिर अधिकारी कर्मचारियों का एक दिन का अवकाश गिनते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वह अपने कार्यालय में शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यालय में शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जाएगा। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
![sanjay gupta]()
अचानक अधिकारियों को भेज कराया निरीक्षण
अनुपस्थित मानकर एक दिन का वेतन कटेगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari