जबलपुर के धान खरीदी घोटाले को लेकर मोहन सरकार का हंटर, 36 वेयर हाउस ब्लैक लिस्टेड, आदेश जारी
Vikram Jain | Dec 28, 2023, 24:00 IST
जबलपुर के धान खरीदी घोटाले को लेकर मोहन सरकार का हंटर, 36 वेयर हाउस ब्लैक लिस्टेड, आदेश जारी
जबलपुर में धान खरीदी घोटाले को लेकर मोहन सरकार ने 36 वेयर हाउस ब्लैक लिस्ट करने आदेश जारी किया है।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. जबलपुर के बहुचर्चित धान खरीदी घोटाले में मोहन सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। जबलपुर के फूड कंट्रोलर और जिला विपणन अधिकारी को निलंबित करने के बाद शासन ने जिले के 36 वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले दिनों घोटाले का खुलासा होने के बाद भोपाल से आए अधिकारियों की टीम ने जिले में संचालित वेयरहाउसों की भी जांच की थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि कई वेयर हाउसों में नियमों की धज्जियां उड़ा कर धान भरी गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने 36 वेयरहाउसों को ब्लैकलिस्ट घोषित कर दिया है।
![WhatsApp Image 2023-12-28 at 19.29.23.jpeg]()
वेयरहाउस मालिकों के खिलाफ हो सकती है FIR
धान खरीदी के घोटाले को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है यही वजह है कि शासन स्तर पर जहां पूरे मामले की निगरानी की जा रही है तो वहीं इसके दोषियों पर कार्रवाई करने में जरा भी देरी नहीं हो रही है। दो बड़े अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरने के बाद 36 वेयरहाउसों को ब्लैक लिस्ट घोषित कर दिया गया है इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार इन वेयरहाउसों के मालिकों के खिलाफ FIR भी करा सकती है।
WhatsApp Image 2023-12-28 at 19.29.23.jpeg
वेयरहाउस मालिकों के खिलाफ हो सकती है FIR
धान खरीदी के घोटाले को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है यही वजह है कि शासन स्तर पर जहां पूरे मामले की निगरानी की जा रही है तो वहीं इसके दोषियों पर कार्रवाई करने में जरा भी देरी नहीं हो रही है। दो बड़े अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरने के बाद 36 वेयरहाउसों को ब्लैक लिस्ट घोषित कर दिया गया है इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार इन वेयरहाउसों के मालिकों के खिलाफ FIR भी करा सकती है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman