अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

BP shrivastava | Feb 29, 2024, 19:16 IST
Share
sindhiya bhoj
आज से 36 साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन चित्रांगदा राजे की शादी में महाभोज कराया गया था। आजकल उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की प्री वेडिंग सेरेमनी की अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को भोज कराया गया।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) के बेटे अनंत की शादी सुर्खियों में है। अंबानी परिवार की ओर से 56 हजार लोगों को भोजन कराया गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है। हालांकि, आज से 36 साल पहले MP के ग्वालियर में सिंधिया ( Scindia ) घराने की बेटी की शादी में 1 लाख लोगों को भोज कराया गया था। आज से 36 साल पहले के लिहाज से यह बहुत बड़ी संख्या थी। आइए आपको बताते हैं सिंंधिया के उस महाभोज की स्टोरी...

BHOPAL. उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) के बेटे अनंत की शादी सुर्खियों में है। गुजरात के जामनगर के आसपास के गांवों में भोज दिया जा रहा है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग गांव में भोज का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार की ओर से 56 हजार लोगों को अन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित कर भोजन कराया जा रहा है। सोशल मीडिया में ये 56 हजार की संख्या सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन हम आपको बताते हैं कि आज से करीब 36 साल पहले एमपी के ग्वालियर में सिंधिया राजघराने में एक शादी हुई थी। इसमें 1 लाख लोगों को भोजन कराया गया था। आज से 36 साल पहले के लिहाज से देखा जाए तो यह संख्या बहुत बड़ी थी उस समय के हिसाब से। ग्वालियर-चंबल अंचल में घर-घर निमंत्रण भेजे गए थे। 11 दिसंबर 1987 को हुई यह शादी ऐतिहासिक बन गई।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहन हैं चित्रांगदा

बता दें कि चित्रांगदा राजे कांग्रेस के सीनियर लीडर स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की बेटी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia )की बहन हैं। यह शाही शादी ग्वालियर में सिंधिया महल यानी जयविलास परिसर में हुई थी। इसमें देश, दुनिया के नामचीन लोगों से लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल के ग्रामीण लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। गांव-गांव निमंत्रण भेजे गए थे। प्रीतिभोज में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जाती है।

jYOTIRADITYA-sCINDIA-sISTER-8-2.webp
jYOTIRADITYA-sCINDIA-sISTER-8-2.webp

विक्रमादित्य सिंह और चित्रांगदा राजे सिंधिया।

ये खबर भी पढ़ें...अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में, जानिए किन मेहमानों को मिली दावत ?

शाही शादी में सजा था पूरा ग्वालियर

इस शाही शादी के दौरान पूरे ग्वालियर शहर को सजाया गया था। शादी समारोह महल में हुआ था। इसके आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थाओं के लिए तैयार किया गया था। हैलीपेड कॉलोनी से लगी महल की बाउंड्री वॉल को तोड़कर स्थानीय लोगों के लिए एंट्री गेट बनाया गया था, जबकि इनका निकास महल के जीवाजी क्लब गेट की साइट से किया गया था।

jyotiraditya-Scindia-Sister-Chitrangada-singh-Sasura
jyotiraditya-Scindia-Sister-Chitrangada-singh-Sasura

विक्रमादित्य सिंह हैं चित्रांगदा के पति

माधवराव सिंधिया की बेटी चित्रांगदा राजे की शादी 11 दिसंबर 1987 को जम्मू कश्मीर राज घराने के युवराज विक्रमादित्य सिंह के साथ हुई। विक्रमादित्य, कांग्रेस नेता कर्ण सिंह के बेटे हैं। इसी तरह चित्रांगदा की मां माधवी राजे हैं। माधवी राजे नेपाल के महाराज शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी हैं।

ये खबर भी पढ़ें...अनंत अंबानी की प्री वेडिंग से जामनगर चर्चा में, ये टूरिस्ट वेन्यू भी

सरपंचों के द्वारा पहुंचाए गए थे निमंत्रण

माधवराज सिंधिया की बेटी चित्रांगदा राजे की शादी देश की ऐतिहासिक शादियों में शामिल हैं। सीनियर जर्नलिस्ट देवश्री माली बताते हैं चित्रांगदा की शादी के वक्त पूरा शहर सजाया गया था। ग्वालियर के लोगों में एक अलग उत्साह था। जहां तक आम लोगों को भोजन कराने की बात है तो पूरे ग्वालियर- चंबल अंचल के लोगों को सरपंचों के द्वारा निमंत्रण पत्र भेजे गए थे। बड़ी संख्या में लोग शाही शादी समारोह में पहुंचे थे, उनमें से करीब 1 लाख लोगों ने भोजन भी किया था। महल में म्यूजियम के सामने वाले मैदान में स्टेज सजाई गई थी, जहां माधवराव सिंधिया, माधवी राजे, ज्योतिरादित्य भी वर-वधू ( विक्रमादित्य -चित्रांगदा ) के साथ मौजूद थे।

Tags:
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सिंधिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग