मिलावट की हद : गिफ्ट में मिली टॉफी, चबाई तो निकला ये, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Ravi Singh | Jul 21, 2024, 24:05 IST
Share
found toffeefound toffee
found toffeefound toffee

दांतखरगोन में सेवानिवृत्त महिला प्राचार्य को जन्मदिन पर गिफ्ट में मिली टॉफी में 4 नकली दांत मिले हैं। उनका कहना है कि मुझे टॉफी खाने का शौक है, लेकिन अब इस घटना से अब सहम गई हूं।

खाने की चीजों में मिलावट कोई नई बात नहीं है। आजकल हर चीज में मिलावट देखने को मिल रही है। अब खरगोन में चॉकलेट या कहें कि टॉफी में ऐसा कुछ निकला कि जिसे सुनकर और देखकर हैरान हैं। यहां एक बुजुर्ग महिला को मिले चॉकलेट के गिफ्ट ऐसी चीज मिली जिससे उनके होश उड़ गए।

टॉफी में 4 नकली दांत मिले

खरगोन में सेवानिवृत्त महिला प्राचार्य को जन्मदिन पर गिफ्ट में मिली टॉफी में 4 नकली दांत मिले हैं। उनका कहना है कि मुझे टॉफी खाने का शौक है, लेकिन अब इस घटना से अब सहम गई हूं। उधर, खाद्य एवं औषधि विभाग ने चॉकलेट की एजेंसियों पर छापामार कार्रवाई की है। यहां से चॉकलेट-टॉफी का सैंपल लेकर भोपाल भेजेंगे।

गिफ्ट में मिली टॉफी

बैंक कालोनी निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्या माया देवी गुप्ता का कहना है कि मुझे चॉकलेट खाने का शौक है। एक संस्थान में जन्मदिन पर कॉफी फ्लेवर टॉफी गिफ्ट में मिली थी। खोल कर टॉफी खाने लगी तो चबाने पर कड़क लगी। पहले लगा टॉफी का क्रंची हिस्सा होगा, लेकिन दोबारा चबाकर देखा तो दांत हिल गए।

टॉफी चबाने पर दांत निकले

मुंह से वापस बाहर निकालकर देखा तो टॉफी मटेरियल के साथ चार नकली दांतों का सेट दिखाई दिया। इसमे दो दांतों में गैप था, जिसकी बनावट हुबहू मानवों को लगाने के लिए उपयोग होने वाली कैप जैसी थी। टॉफी के अंदर निकले दांतों को भी संभालकर रखा है। टॉफी का रैपर इक्लेयर्स कंपनी की चोकोलेयर्स गोल्ड का है।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन में दुकानों पर मालिक का नाम, नंबर लिखना जरूरी, नियम नहीं माने तो कार्रवाई

कोई शिकायत नहीं की

मायादेवी गुप्ता ने अभी कहीं शिकायत नहीं की है, उन्होंने चॉकलेट के अंदर निकले दांतों को संभालकर रखा है। चॉकलेट का रैपर नामी कंपनी का है। ऐसा मामला सामने आने के बाद रिटायर्ड प्राचार्या अब ज्यादा बातचीत से बच रही हैं वहीं वे आगे क्या कार्रवाई हो सकती है इस पर भी विचार कर रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खरगोन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • टॉफी में दांत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा