उज्जैन में दुकानों पर मालिक का नाम, नंबर लिखना जरूरी, नियम नहीं माने तो कार्रवाई
Jitendra Shrivastava | Updated:
दुकानों पर मालिक का नाम
मध्यप्रदेश में उज्जैन के महापौर टटवाल ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों संचालकों से अपील कि है कि वे अपने प्रतिष्ठान के नाम के साथ संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन क्रमांक लिखें। किसी दुकानदार ने ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...
UJJAIN. मध्यप्रदेश अब उत्तरप्रदेश की राह पर है। दुकान पर दुकानदारों के नाम और अन्य जानकारी लिखने की मांग उठने लगी है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के मेयर मुकेश टटवाल ने कहा कि इस बार सावन के महीने में आदेश पर सख्ती से अमल करवाएंगे। महापौर टटवाल ने उज्जैन के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों संचालकों से अपील कि है कि नगर निगम वे अपने प्रतिष्ठान के नाम के साथ संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन क्रमांक लिखें। यदि किसी दुकानदार ने ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यदि दुकानदारों ने स्वीकृत नीति के अनुसार, निर्धारित समय में नाम पट्टिका (साइन बोर्ड) नहीं लगाए तो पहली बार में 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार में भी यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
इससे पहले इंदौर से बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार को हर स्थायी और चलित दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखना अनिवार्य करना चाहिए। यहां खास यह है कि यूपी में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। वहां सरकार इसे सख्ती से लागू करा रही है।
आपको बता दें कि 2 अप्रैल 2022 को उज्जैन में विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि उज्जैन धार्मिक नगरी है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज और दुकान संचालकों ने अंग्रेजी में साइन बोर्ड लगा रखे हैं। उन्होंने अपील की थी कि सभी लोग साइन बोर्ड में हिंदी भाषा का प्रयोग करें।
नियम नहीं माने तो लगेगा जुर्माना
मेंदोला ने सीएम को लिखी चिट्ठी
शिवराज ने की थी हिंदी में नाम लिखने की अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
By Harrison Masih
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
By Aman Vaishnav
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
By Sanjay Gupta
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
By Arohi Raj