मध्य प्रदेश में बनाए जाएंगे 47 जीएसटी सेवा केंद्र, यह रहेंगी शर्ते

Madhav Singh | Oct 03, 2024, 11:18 IST
Share
gst
gst

जीएसटी के फर्जी पंजीयन को रोकने के लिये अब मध्य प्रदेश में जल्द ही 47 जीएसटी सेवा केंद्रो की स्थापना होने जा रही है, इसके लिए सरकार जगह चिन्हित कर रही है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक मशीन भी लगाई जाएगी।

अब नया जीएसटी नंबर लेने वाले व्यापारियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया के दौरान अपना बायोमेट्रिक और दस्तावेजों का सत्यापन जीएसटी सेवा केंद्र में जाकर करवाना होगा। केंद्र बनाने के लिए प्रदेशभर के जीएसटी कार्यालयो में अलग से जगह चिन्हित की जा रही है। इसके अलावा बायोमेट्रिक मशीन भी लगाई जा रही है।

प्रदेश में बनाए जाएंगे 47 जीएसटी सेवा केन्द्र

मध्य प्रदेश में कुल 47 जीएसटी सेवा केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें बड़े शहर में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में जीएसटी सेवा केंद्र सेंट्रल जीएसटी द्वारा की जाएगी। इसके लिए सर्किल ऑफिस के अधिकारी को कुछ समय अलग से निकालने के लिए कहा गया है।

42 अन्य शहरों में होगी स्टेट जीएसटी स्थापित

इसके अलावा 42 अन्य शहरों में स्टेट जीएसटी स्थापित होने जा रहे हैं, इसके लिए ऑफिसों में जगह चिह्नित कर दी गई है और ऑफिसरों को जिम्मेवारी सौंप दी गई है।

यह है सरकार का उद्देश्य

जीएसटी सेवा केंद्र बनाने के पीछे फर्जी जीएसटी पंजीयन की रोकथाम करना है, यदि व्यापारी खुद आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएगा और अपना बायोमेट्रिक देगा तो आईडी के दुरुपयोग की संभावनाएं कम हो जाएंगी। इसके अलावा फर्जीवाड़ा होने की आशंकाओ वाले आवेदनों को जीएसटी नेटवर्क द्वारा चिह्नित किया जाएगा।

किसके अधीन होगा जीएसटी नंबर स्टेट या सेंट्रल

जीएसटी सेवा केंद्र में दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद तय किया जाएगा कि जीएसटी नंबर स्टेट जीएसटी के अधीन अलॉट होगा या सेंट्रल जीएसटी के। जीएसटी सेवा केंद्र सभी नए पंजीयन सत्यापन करने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ये मामले 10-15% हो सकते हैं।

15 दिन में तैयार होंगे सेवा केंद्र

प्रदेश जीएसटी की अपर आयुक्त रजीन सिंह ने बताया कि जो 42 डिवीजन ऑफिस में जीएसटी सेवा केंद्र बनाए जाने हैं, वे सभी 15 दिन में तैयार हो जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MP
  • Indore
  • GST
  • जीएसटी
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • News
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • local
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • मध्य प्रदेश जीएसटी सेवा केंद्र
  • Madhya Pradesh GST Seva Kendra
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज