MP में 6 दिन रहेगी स्कूलों में छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की भी मौज

दिवाली की त्योहार बस शुरु ही होने वाला है। ऐसे में बच्चों की फुल मौज होने वाली है। लगातार फेस्टिवल के चलते अक्टूबर के अंत और नवंबर महीने के शुरूआती दिनों में बंपर छुट्टियां मिलने वाली है।

author-image
Dolly patil
New Update
सीएम मोहन
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा और 29 अक्टूबर को धनतेरस है।  वहीं मध्य प्रदेश में भी दीपावली के अवसर पर 6 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 31 अक्टूबर को दिवाली है और 1 नवंबर को सरकारी अवकाश है। वहीं इसके बाद शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहेगी।  

कब-कब रहेगी छुट्टी

29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर के रुप चौदस, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली के चलते स्कल बंद रहेंगे। वही 2 नवंबर को विश्वकर्मा डे/गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को संडे की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कुल मिलाकर 6 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 09 नवंबर को दूसरा शनिवार, 15 नवंबर गुरु नानक जयंती को भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

HOLIDAYS

दीपावली को लेकर अलर्ट, MP की जेलों में विशेष सुरक्षा रखने के निर्देश

सरकारी कर्मचारियों की भी छुट्टी

आपको बता दें कि दिवाली के खास मौके पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी चार दिन की छुट्टी दी जा रही है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ऐसे मौके कभी-कभार ही आते हैं, जब उन्हें 4 दिनों की लगातार छुट्टी मिलती है। कुछ विभागों को छोड़कर बाकी विभागों में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार अवकाश रहेगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की सौगात

1 को जाना था ऑफिस 

मध्यप्रदेश में 31 अक्टूबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। जबकि 1 नवंबर को कर्मचारियों-अधिकारियों को कार्यालय जाना था। इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के दिन 1 नवंबर को भी अवकाश की घोषणा कर दी। सीएम की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार 4 दिन के अवकाश की सौगात मिल गई। क्योंकि 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी भी है। जबकि इमरजेंसी सेवा देने वाले विभागों में अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे विभागों में छुट्टियां भी कैंसिल की गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

धनतेरस Madhya Pradesh दिवाली Madhya Pradesh News दिवाली की छुट्टी Holidays school holidays