एमपी पुलिस की बड़ी नाकामी पर NHRC ने लगाई फटकार, सरकार और DGP को नोटिस, ये है पूरा मामला

thesootr Desk | May 03, 2025, 12:17 IST
Share
missing girl
missing girl

भोपाल में एक 6 साल की बच्ची के लापता होने का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। (NHRC) ने मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

भोपाल में एक 6 साल की बच्ची के लापता होने का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आयोग का कहना है कि ये सिर्फ एक बच्ची की गुमशुदगी का मामला नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

ये खबर भी पढ़ें ... NHRC ने मांगी रिपोर्ट: चार राज्यों को भेजा नोटिस, बताएं क्यों हो रहा यातायात बाधित

क्या है पूरा मामला...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल के कोह-ए-फिजा इलाके में एक अंडरब्रिज के पास से ये बच्ची गायब हुई थी। बच्ची की मां बेघर है और उसके आठ बच्चे हैं। मां का आरोप है कि इसमें एक रिश्तेदार का हाथ हो सकता है, लेकिन पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। NHRC ने इस खबर का खुद संज्ञान लिया और इसे गंभीरता से लिया।

पुलिस और सिस्टम पर सवाल...

आयोग ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सीसीटीवी नेटवर्क ठीक से काम नहीं कर रहा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी ढीली पड़ रही है और पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में तालमेल की कमी है। इतना ही नहीं, लापता बच्चों को ढूंढने के लिए शुरू किया गया 'ऑपरेशन मुस्कान' भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन साल में मध्य प्रदेश में 3400 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं। ये आंकड़ा अपने आप में सिस्टम की नाकामी बयान करता है।

ये खबर भी पढ़ें ... NHRC ने मांगी रिपोर्ट: चार राज्यों को भेजा नोटिस, बताएं क्यों हो रहा यातायात बाधित

NHRC ने क्या किया...

NHRC ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और DGP को दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग का कहना है कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं, तो ये मामला मानवाधिकारों के लिए बड़ा खतरा है। तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें ... चोर को पकड़ने पुलिस ने लगवाए गुमशुदगी के पोस्टर, ऐसे किया गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें ... मंदसौर में सीएम मोहन यादव देंगे 290 करोड़ की योजनाओं सौगात, किसान मेले का करेंगे शुभारंभ

अब आगे क्या ...

ये मामला अब सिर्फ एक बच्ची तक सीमित नहीं है। ये पूरे सिस्टम पर सवाल उठा रहा है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि NHRC की सख्ती के बाद पुलिस और सरकार कुछ ठोस कदम उठाएगी, ताकि बच्ची का पता लगे और भविष्य में ऐसे मामले कम हों।

Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • NHRC
  • DGP
  • लापता
  • ऑपरेशन मुस्कान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती