चोर को पकड़ने पुलिस ने लगवाए गुमशुदगी के पोस्टर, ऐसे किया गिरफ्तार
Neel Tiwari | Jan 11, 2025, 14:20 IST
jabalpur theft news
जबलपुर में चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पोस्टर का सहारा लिया। एक दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान कर उसे गुमशुदा बताकर शहर में उसके पोस्टर लगवा दिए थे। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
जबलपुर में चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की अनोखी तरकीब काम कर गई है, जहां एक दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान कर उसे गुमशुदा बताकर शहर में उसके पोस्टर लगवा दिए थे। वहीं, इनाम के लिए चोरों की मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की रकम को भी बरामद किया है।
जबलपुर में लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल चौकी क्षेत्र में चोरी की घटना का मामला सामने आया था, जिसमें आशीष कंप्यूटर नाम की दुकान में बीते दिनों लगभग 1.5 लाख रुपए और एक मोबाइल फोन की चोरी हो गई थी।जिसके बाद दुकान के कर्मचारी सूर्य नारायण मिश्रा ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि 1 जनवरी की रात 10:00 बजे दुकान बंद कर दी गई थी और जब अगली सुबह दुकान खोली गई तो देखा कि एल ड्रॉप (दरवाजे की कुंडी) कटा हुआ है और अंदर का रखा सामान बिखरा पड़ा है।
लार्डगंज थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ बी एन एस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। शहर में लगाए गए चोरों के गुमशुदा की तलाश के पोस्टर और फ्लेक्स में 10 हजार रुपए के इनाम की वजह से चोरों की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष यादव को कंचनपुर से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों मोनू राजपूत और सरजू दुबे का नाम बताया, जिन्हें गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 1.18 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
jabalpur theft news
मोबाइल की दुकान में चोरी का मामला
गुमशुदा की तलाश के लगाए पोस्टर
शिकायत के बाद लार्डगंज थाना पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया तो पाया गया की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की चेहरे दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपियों की तस्वीर को लेकर गुमशुदा की तलाश के पोस्टर शहर में लगवाए। इसके साथ ही 10 हजार का इनाम भी रखा गया, जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी।
तरकीब कर गई काम गिरफ्तार हुए चोर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari