इंदौर में मंत्री सिलावट के एक बैंक खाते में जमा राशि 5 साल में 7440 से 91.91 लाख रुपए हुई, चल संपत्ति 5 साल में 14 गुना बढ़ी

Jitendra Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में मंत्री सिलावट के एक बैंक खाते में जमा राशि 5 साल में 7440 से 91.91 लाख रुपए हुई, चल संपत्ति 5 साल में 14 गुना बढ़ी
इंदौर में मंत्री सिलावट के एक बैंक खाते में जमा राशि 5 साल में 7440 से 91.91 लाख रुपए हुई, चल संपत्ति 5 साल में 14 गुना बढ़ी

सिलावट के नामांकन से संपत्ति में चौंकान वाले खुलासे। एक बैंक खाते में साल 2018 में मात्र 7440 रुपए जमा थे, उसमें अभी जमा राशि 91 लाख 91 हजार है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में नामांकन के पहले दिन केवल दो नामांकन जमा हुए एक सांवेर विधानसभा से मंत्री तुलसीराम सिलावट का और दूसरा देपालपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कृपा सोलंकी की जो पेशे से किसान है। लेकिन सिलावट के नामांकन से सामने आई संपत्ति में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें एक बैंक खाते में साल 2018 के चुनाव के दौरान मात्र 7440 रुपए जमा थे, उसमें अभी जमा राशि 91 लाख 91 हजार है, जी हां 1235 गुना अधिक। चल संपत्ति पांच साल में 14 गुना बढ गई है। सिलावट पहली बार पांच साल तक मंत्री रहे हैं, पहले 15 माह कांग्रेस के समय और फिर बीजेपी के शासनकाल में। सिलावट दंपती की 2018 में चल-अचल कुल संपत्ति 7.65 करोड़ थी, वह नवंबर 2020 में 8.62 करोड़ हो गई और अब अक्टूबर 2023 में 13.35 करोड़ रुपए कुल हो गई है।

WhatsApp Image 2023-10-21 at 7.56.28 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-21 at 7.56.28 PM.jpeg

WhatsApp Image 2023-10-21 at 7.56.29 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-21 at 7.56.29 PM.jpeg

2018, 2020 उपचुनाव और अब इस तेजी से बढ़ी संपत्ति...

  • साल 2018 में उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के बचत खाते में मात्र 7440 रुपए जमा थे, वहीं नवबंर 2020 के उपचुनाव के दौरान इस खाते में राशि बढ़कर 39 लाख 88 हजार 113 रुपए हो गई है। अब अक्टूबर 2023 के नामांकन में यह राशि इसी खाते में 91 लाख 91 हजार 565 रुपए हो गई है।
  • कुल चल संपत्ति की बात करें तो 2018 में उनकी चल संपत्ति 8.36 लाख रुपए थी जो नवंबर 2020 में बढ़कर 50.97 लाख रुपए हो गई जो छह गुना बढ़ी, केवल 15 माह में और फिर अब यह एक करोड़ 15 लाख रुपए हो गई, यानि करीब तीन साल में दो गुनी हो गई।
  • वहीं पत्नी की संपत्ति की बात करें तो एक बैंक खाते में 2018 में 5.77 लाख रुपए थे जो नवंबर 2020 में बढ़कर 17.95 लाख और फिर अक्टूबर 2023 में 35.54 लाख रुपए हो गए।
  • पत्नी की चल संपत्ति 2018 में 19.12 लाख रुपए थी जो नवंबर 2020 में 40 लाख और अब 1.21 करोड़ हो गई है।
  • वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो 2018 में अचल संपत्ति सिलावट की 5.68 करोड़ रुपए, फिर नवंबर 2020 में 6.08 करोड़ और अब 7.61 करोड़ रुपए हो गई। वहीं पत्नी की अचल संपत्ति 2018 में 1.97 करोड़ फिर नवंबर 2020 में 2.54 करोड़ और अब 4.48 करोड़ रुपए हो गई है।
किराए से कमाई, मंत्री के रूप में वेतन

कमाई का जरिया मंत्री सिलावट ने संपत्तियों के किराए से और मंत्री के रूप में मिल रहे वेतन को बताया है। वहीं पत्नी पूर्व सरकारी कर्मचारी रही है। उनकी आय पेंशन व किराए से होती है। सिलावट की वार्षिक कमाई 8.63 लाख रुपए है जो नवंबर 2020 की तुलना में कम हुई है पहली कमाई 11 लाख से ज्यादा थी। वहीं पत्नी की सालाना कमाई 5.33 लाख रुपए आयकर रिटर्न के हिसाब से बताई गई है। उनके पास एक पुरानी कार है, वह हथियार नहीं रखते हैं। कोई गंभीर अपराध नहीं, प्रतिबंधात्मक धारा वाले 188 के प्रकरण ही मात्र था जो खत्म हो चुके।

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • Rs 91.91 lakh were deposited in the bank account of Minister Tulsi Silavat
  • Siwat
  • Rs 7440 were deposited 5 years ago
  • movable assets increased 14 times in 5 years
  • सिवावट के बैंक खाते में 91.91 लाख रुपए
  • 5 साल पहले 7440 रुपए थे जमा
  • चल संपत्ति 5 साल में 14 गुना बढ़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच