ASI सर्वे का 82वां दिन : भोजशाला में 3 फीट का स्तंभ का टुकड़ा मिला, हिंदुओं ने की पूजा

Jitendra Shrivastava | Jun 11, 2024, 22:42 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के धार भोजशाला में केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम वैज्ञानिक पद्धति से सर्वे कार्य कर रही है। आज मंगलवार, 11 जून को सर्वे के 82वें दिन एएसआई की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक सर्वे किया है। हिंदू समाज के लोगों ने पूजा पाठ भी की...

ASI सर्वे का 82वां दिन : धार भोजशाला में केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम ने मंगलवार, 11 जून को 82वें दिन सर्वे कार्य किया। एएसआई की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक सर्वे के तहत काम किया। मंगलवार का दिन होने के चलते हिंदू समाज के लोगों ने पूजा पाठ भी की। ऐसे में टीम ने भोजशाला सहित आसपास के परिसर में भी काम किया है। दक्षिण की ओर काम शुरू किया गया है। जिसमें 3 फीट का अवशेष मिला है, जो स्तंभ का टुकड़ा है। आज टीम का मुख्य फोकस पहले निकले अवशेषों को उत्तर से दक्षिण दिशा की और शिफ्ट करने पर रहा। मजदूरों की मदद से यहां पर काम किया गया।

हिंदू समाज ने हनुमानजी के तेल चित्र की पूजा की

भोज उत्सव समिति द्वारा भोजशाला के गौरव की पुनर्स्थापना को लेकर यहां प्रति मंगलवार सत्याग्रह किया जाता है। आज भी पूजा और अर्चना के लिए बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग सुबह के समय पहुंचे। गर्भगृह में मां वाग्देवी सहित भगवान हनुमान का तेल चित्र रखकर पूजा की गई। इस दौरान सरस्वती वंदना सहित सुंदरकांड करते हुए आरती की गई और प्रसादी का वितरण भी किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान भी सर्वे रोका नहीं गया, टीम के सदस्य बाहरी क्षेत्र में अपना काम करते रहे।

मुख्य दरवाजे के ओटले को तोड़ा

पूरे दिन चले सर्वे के बाद हिंदू समाज की ओर से शामिल गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह के समय पूजा-अर्चना हुई थी। पहले निकले अवशेषों को दक्षिण की और शिफ्ट किया गया है। साथ ही मुख्य द्वार के बाहर बाईं ओर जो ओटला बना था, उसे डिसमेंटल किया गया है। दक्षिण की ओर काम शुरू किया गया है। जिसमें 3 फीट का अवशेष मिला है, जो स्तंभ का टुकड़ा है। उस पर भी सनातन धर्म से जुड़ी आकृतियां बनी है।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • केंद्रीय पुरातत्व विभाग
  • ASI सर्वे का 82वां दिन
राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की खेप बरामद, 650 कारतूस के साथ पंजाब के 2 युवक पकड़े

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की खेप बरामद, 650 कारतूस के साथ पंजाब के 2 युवक पकड़े
बार अध्यक्ष के व्हाट्सऐप बैन मामले से मेटा ने झाड़ा पल्ला, कहा- अधिवक्ता और व्हाट्सएप के बीच का मामला

By Neel Tiwari

बार अध्यक्ष के व्हाट्सऐप बैन मामले से मेटा ने झाड़ा पल्ला, कहा- अधिवक्ता और व्हाट्सएप के बीच का मामला
400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां

By Ratan Kumar Mishra

400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

By Harrison Masih

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात

By Sanjay Gupta

OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात
अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर

By Ashish Bhardwaj

अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर
जयपुर में PWD इंजीनियर की मौत, पूर्व सांसद रतन सिंह का आरोप, बेटे को जहर देकर मारा; बहू-पोते समेत 5 पर FIR

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में PWD इंजीनियर की मौत, पूर्व सांसद रतन सिंह का आरोप, बेटे को जहर देकर मारा; बहू-पोते समेत 5 पर FIR