ASI सर्वे का 91वां दिन : भोजशाला में मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति

Jitendra Shrivastava | Jun 20, 2024, 23:46 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

धार भोजशाला में आज गुरुवार, 20 जून को केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम ने 91वें दिन सर्वे कार्य किया। ASI की टीम को भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण के दौरान आज भगवान कृष्ण की मूर्ति सहित तीन अवशेष भी मिले...

ASI सर्वे का 91वां दिन : ASI की टीम को धार भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण के दौरान आज भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ तीन अवशेष भी मिले। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम ने गुरुवार, 20 जून को धार की भोजशाला में वैज्ञानिक पद्धति से सर्वेक्षण कार्य किया। गुरुवार को सर्वे का 91वां दिन था। ASI की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक भोजशाला सहित परिसर में सर्वे किया है।

भगवान कृष्ण की करीब डेढ़ फीट की मूर्ति मिली

गुरुवार को भी मिट्टी हटाने के दौरान तीन नए अवशेष मिले हैं जिसमें काले पत्थर पर बनी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भी शामिल है। भगवान यह मूर्ति करीब डेढ़ फीट की होने की बात हिंदू पक्षकारों की और से की गई है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में एएसआई को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना हैं। ऐसे में सर्वे के साथ ही एएसआई की टीम का पूरा फोकस रिपोर्ट के दस्तावेजीकरण की और ज्यादा है।

छोटे-बड़े 1500 से अधिक अवशेष मिले

अवशेषों की भी एक सूची तैयार की गई जिसे भी सौंपा जाएगा ये सूची मिट्टी हटाने के दौरान मिल रहे अवशेषों की है। पिछले तीन माह में अभी तक छोटे और बड़े 1500 से अधिक अवशेष हो चुके है। हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पूर्वी हिस्से में मिट्टी हटाने और उत्खनन के दौरान तीन नए अवशेष मिले हैं।

एक पत्थर पर सनातन धर्म की आकृतियां बनी हुई हैं

भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ एक पत्थर पर दो यक्ष की आकृति और एक पत्थर पर सनातन धर्म की कुछ आकृतियां बनी हुई हैं, जिसे और अधिक समझने की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों मिले अवशेषों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई है। मुस्लिम समाज के पक्षकार अब्दुल समद ने बताया कि उत्तरी कोने में लेबलिंग की गई। अवशेषों के टुकड़ों की डॉक्यूमेंट तैयार किए गए है। आज मिले अवशेषों को टीम ने संरक्षण में लिया है।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • केंद्रीय पुरातत्व विभाग
  • ASI सर्वे का 91वां दिन
  • भगवान कृष्ण की मूर्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा