ASI सर्वे का 94वां दिन : भोजशाला में छोटे-बड़े 11 अवशेष मिले

Jitendra Shrivastava | Jun 23, 2024, 23:50 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश की धार भोजशाला में रविवार, 23 जून को 94वें दिन सर्वे कार्य किया गया। रविवार को एएसआई की टीम के सदस्यों ने मजदूरों के साथ मिलकर काम किया। आज काम की गति देखकर लग रहा था कि सर्वे के लिए तय किया गया समय नजदीक है...

ASI सर्वे का 94वां दिन : मध्यप्रदेश की धार भोजशाला में रविवार, 23 जून को 94वें दिन सर्वे कार्य किया गया। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम धार भोजशाला के परिसर में वैज्ञानिक पद्धति से सर्वेक्षण कर रही है। रविवार को सर्वे का 94वां दिन था।

5 बड़े और 6 छोटे अवशेष मिले

आज रविवार को सर्वे कार्य शाम 5 बजे तक चला। हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार को भोजशाला के बाहर उत्तर पूर्वी कोने से खुदाई के दौरान 11 छोटे और बड़े अवशेष प्राप्त हुए हैं। इन अवशेषों में 5 बड़े और 6 छोटे अवशेष हैं। ASI की टीम को सदस्यों ने मिले सभी अवशेषों को अपनी कस्टडी में सुरक्षित रख लिया है।

अवशेषों को भोजशाला में संग्रहालय बनाकर रखा जाए

याचिका कर्ताओं ने केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम से दो मांगें की। भोजशाला में दक्षिण पश्चिम और उत्तर में ही 50 मी के दायरे में सर्वे हुआ है। भोजशाला के मुख्य दरवाजे पर पूर्व की ओर भी 50 मीटर के क्षेत्र में संरक्षण किया जाए। साथ ही ये भी मांग रखी कि अभी और पहले के हुए सर्वे में भोजशाला से निकले अवशेषों और मूर्तियों को जो धार किला, मांडू और अन्य स्थानों पर रखे हैं उन्हें यहां लाकर संग्रहालय बनाकर रखा जाए।

उत्तर पूर्वी कोने में बने ओटले हटाए

मुस्लिम पक्षकार समद ने कहा कि उत्तर पूर्वी कोने में जो ओटले बने थे, जो ASI ने ही बनाए थे और उन पर फेंसिंग कर बिल्डिंग के कुछ पार्ट्स रखे थे, उन्हें पूरी तरह हटा दिया। वहीं पर खुदाई में कुछ इंसानी हड्डियां और अवशेष मिले हैं। मस्जिद और मजार के आसपास यहां कब्रिस्तान है, जहां कहीं लोगों को दफन किया था। हमने पहले भी आपत्ति दर्ज कराई थी।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • केंद्रीय पुरातत्व विभाग
  • ASI सर्वे का 94वां दिन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई