भोपाल में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा, माली ने कहा- आत्महत्या की है
Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2024, 08:50 IST
आत्महत्या या हादसा
भोपाल में 9वीं की एक छात्रा बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने बताया कि फ्लैट की बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है, जबकि...
मध्य प्रदेश के भोपाल ( Bhopal ) में 9वीं की एक छात्रा बिल्डिंग की 5वीं मंजिल ( 5th floor ) से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने बताया कि जिस समय छात्रा गिरी, उस दौरान वह फ्लैट की बालकनी में कपड़े सुखा रही थी और पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। वहीं, बिल्डिंग के रहवासी और माली का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले छात्रा 6 घंटे से लापता थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें...इंदौर में सूबेदार ने पुलिस अधिकारी की बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी सुबह
कोलार थाना के एसआई जितेंद्र केवट के बताया कि छात्रा की उम्र 15 वर्ष थी और उसके पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली थी कि एक किशोरी फ्लैट की पांचवीं मंजिल से गिर गई है। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि फ्लैट की बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि लड़की बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं गई थी। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता और भाई उसकी तलाश कर रहे थे। शख्स का कहना है कि छात्रा घर लौटने के कुछ मिनट बाद ही बालकनी से नीचे गिर गई। लड़की के पिता खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हैं। वहीं, बिल्डिंग के रहवासी और माली का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है।
ये भी पढ़ें...NEET Exam Result : रीवा की छात्रा ने बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा में कम नंबर आने से थी परेशान
बताया जा रहा है घटना के बाद परिजन छात्रा के शव को लेकर कहीं चले गए। फ्लैट में ताला लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा के 2 बड़े भाई और 2 बड़ी बहन हैं। एक बहन ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है, तो वहीं दूसरी की शादी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें...इंदौर में सूबेदार ने पुलिस अधिकारी की बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी सुबह
पुलिस विभाग में पदस्थ हैं छात्रा के पिता
घर से बिना बताए कहीं गई थी छात्रा
ये भी पढ़ें...NEET Exam Result : रीवा की छात्रा ने बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा में कम नंबर आने से थी परेशान
छात्रा के फ्लैट में लगा ताला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari