बड़वानी: FIR दर्ज कराने थाने गया शख्स कुर्सी से गिरा, हुई मौत
Raj Singh | Oct 15, 2024, 12:48 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के बड़वानी से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जमीन विवाद में एफआईआर दर्ज कराने गए एक व्यक्ति की कुर्सी पर गिरने से मौत हो गई। इस पर उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया।
मध्य प्रदेश के बड़वानी से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जमीन विवाद में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक अनाज व्यापारी थाने पहुंचा, लेकिन वह कुर्सी से गिर गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने में घुसकर जमकर बवाल काटा।
यह पूरी घटना बड़वानी जिले के निवाली गांव की है। अनाज व्यापारी सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे एफआईआर दर्ज कराने गया था। रिपोर्ट दर्ज कराते समय वह कुर्सी से गिर गया और बेहोश हो गया। थाने में व्यापारी के कुर्सी से गिरने का वीडियो भी सामने आया है। शाम करीब चार बजे सेंधवा के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
एक घंटे बाद शाम 5 बजे परिजन थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। हालात को देखते हुए बड़वानी एएसपी अनिल पाटीदार, राजपुर एसडीओपी आयुष अलावा और सेंधवा एसडीओपी कमल सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया गया।
ये भी खबर पढ़िए... दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने थाना प्रभारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज
दरअसल, जमीन विवाद में अनाज व्यापारी की आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर निवाली थाने के टीआई आरके लोवंशी ने बताया कि कुसमिया रोड स्थित जमीन को लेकर शैलेंद्र वाणी और आदिवासी सुखलाल के बीच विवाद चल रहा था। शैलेंद्र अपनी जमीन पर खेती करने से सुखलाल और अन्य लोगों को रोकने गया था। वहां उन्होंने शैलेंद्र के साथ मारपीट की। इसे लेकर वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया था जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच 1981 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कलेक्टर कोर्ट और अन्य अदालतों में लंबित है। परिवार का आरोप है कि एसडीएम कोर्ट ने शैलेंद्र वाणी के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाने में मदद नहीं कर सका।
बड़वानी जिले के निवाली गांव की है घटना
परिजनों का हंगामा
ये भी खबर पढ़िए... दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने थाना प्रभारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच 1981 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कलेक्टर कोर्ट और अन्य अदालतों में लंबित है। परिवार का आरोप है कि एसडीएम कोर्ट ने शैलेंद्र वाणी के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाने में मदद नहीं कर सका।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA