इंदौर से अयोध्या तक चलेगी आस्था स्पेशल वीकली ट्रेन, 23 घंटे 10 मिनट में पहुंचाएगी रामनगरी
Rahul Garhwal | Jan 23, 2024, 22:32 IST
इंदौर से अयोध्या तक चलेगी आस्था स्पेशल वीकली ट्रेन, 23 घंटे 10 मिनट में पहुंचाएगी रामनगरी
इंदौर से अयोध्या तक आस्था स्पेशल वीकली ट्रेन चलेगी। 23 घंटे 10 मिनट में रामनगरी पहुंचाएगी।
संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद अब देशभर के भक्त रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। इसी को देखते हुए लगातार इंदौर से मांग उठ रही थी कि सीधी ट्रेन दी जाए। अब इंदौर-अयोध्या-इंदौर आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है, जो सप्ताह में एक ही दिन चलेगी। ये 23 घंटे 10 मिनट में अयोध्या पहुंचाएगी।
ट्रेन इन स्टेशन से होकर गुजरेगी, पहली ट्रेन 10 फरवरी को चलेगी
नई ट्रेन के लिए सिर्फ एक ही रैक मिला है। यानी यहीं ट्रेन आना-जाना दोनों करेंगी। ट्रेन का मुख्य रूप से रतलाम, उज्जैन, भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना और झांसी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। इसका फाइनल शेड्यूल वेस्टर्न रेलवे ने जारी कर डीआरएम को तैयारी के लिए कह दिया है। पहली ट्रेन इंदौर से 10 फरवरी को रवाना होगी। यही ट्रेन 12 फरवरी को इसी रूट से इंदौर के लिए वापस रवाना होगी। इसकी एवरेज स्पीड जाते समय 48 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वापसी में 50 किलोमीटर की स्पीड रहेगी।
फरवरी में ट्रेन का शेड्यूल, कुल 6 फेरे रहेंगे
इंदौर से अयोध्या के लिए ट्रेन 10, 17 और 24 फरवरी को चलेगी। वहीं वापसी वो 12, 19 और 26 फरवरी को अयोध्या से करेगी। इंदौर से दोपहर 1 बजे चलेगी। वो सबसे पहले रतलाम जंक्शन जाएगी वहां से घूमकर उज्जैन पहुंचेगी। इसके बाद आगे के लिए रवाना होगी और रविवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से वापसी के लिए हर सोमवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। मंगलवार रात 8 बजकर 5 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी।
यहां रहेगा स्टॉपेज, भोपाल नहीं जाएगी
इंदौर से रवानगी, स्टॉपेज- रतलाम, नागदा जंक्शन, उज्जैन, मक्सी, बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या। वापसी में भी यही स्टॉपेज रहेंगे। वेस्टर्न रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक ये वीकली ट्रेन भोपाल मुख्य स्टेशन नहीं जाएगी। भोपाल से अयोध्या के लिए जाने वाले यात्रियों को बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से ट्रेन पकड़नी होगी।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava