गोली मारने वाला अभिषेक स्नेहा से मंदिर में कर चुका था शादी, बाद में दोनों के बीच आया तीसरा

Jitendra Shrivastava | Apr 04, 2024, 18:22 IST
Share
THESOOTR
अभिषेक यादव द्वारा किए गए तीन फायर और तीन मौत की कहानी।

पहले इसे एकतरफा प्यार माना जा रहा था, लेकिन 'द सूत्र' को मिले अभिषेक द्वारा कुछ मित्रों को किए लंबे-चौड़े मैसेज से पर्दे के पीछे की कहानी सामने आई है। अभिषेक ने कुछ करीबी लोगों को भेजे मैसेज में क्या लिखा है, आइए सिलसिलेवार आपको बताते हैं...

संजय गुप्ता, INDORE. अभिषेक स्नेहा से मंदिर में कर चुका था शादी...इंदौर में गुरुवार, 4 मार्च की सुबह युवक अभिषेक यादव द्वारा किए गए तीन फायर और तीन मौत की कहानी सामने आने लगी है। पहले इसे एकतरफा प्यार माना जा रहा था, लेकिन 'द सूत्र' को मिले अभिषेक द्वारा कुछ मित्रों को किए गए एक लंबे-चौड़े मैसेज से पर्दे के पीछे की कहानी सामने आई है। अभिषेक ने सुसाइड करने से पहले यह मैसेज कुछ करीबी लोगों को भेजा था। मैसेज में चौंकाने वाली बात है कि अभिषेक, युवती स्नेहा से मंदिर में शादी कर चुका था और दोनों ही लंबे समय तक हसबैंड-वाइफ की तरह ही एक-दूसरे को मानते रहे, बाद में इनके बीच कोई तीसरा आ गया और मामला बिगड़ गया।

यह लिखा है अभिषेक के मैसेज में- लॉकडाउन में शुरू हुआ था प्रेम...


मैं आप सब को स्नेहा और मेरे बारे में बताने जा रहा हूं तो आप मैसेज को ध्यान से पढ़ना मैं जो भी बोलूंगा आपको उसका स्क्रीनशॉट का प्रूफ भी दूंगा। स्नेहा और मैं दिसंबर 2019 में रिलेशनशिप में आए जब रिलेशन में आए तो मैंने स्नेहा को मना किया था, कि मैं शादी नही करूंगा ऐसे ही रिलेशनशिप में रहना है तो रह सकते हैं, वरना कोई बात नहीं। उसने कहा नहीं अगर शादी करो तो ही रिलेशनशिप में रहूंगी वरना नहीं रहूंगी मैं, फिर उसके बाद हमारी कुछ दिनों तक बाते बंद रही। कुछ दिनों बाद स्नेहा ने कहा ठीक है शादी नहीं करेंगे अपन रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते है मैंने कहा ठीक है। उस टाइम हमारी ज्यादा बात नहीं हुआ करती थी उसके बाद लॉकडाउन लग गया और हमारी बातें ज्यादा से ज्यादा होने लगी दिन भर एक दूसरे से बात किया करते थे जिससे हमारे बीच प्यार बढ़ गया और एक दूसरे से ज्यादा अटेचमेंट हो गया।

ये खबर भी पढ़ें...

एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती और उसके भाई को गोली मारी, फिर कॉलेज में जाकर खुद को भी, तीनों की मौत

68 रुपए वाली आरएफ किट 4 हजार में बेचने वाली फर्म पर पड़ा EOW का छापा

रविवार से शुरू हो रहा पीएम नरेंद्र मोदी का एमपी दौरा, राहुल 8 को आएंगे

Byju's के रविंद्रन की नेटवर्थ जीरो, 2023 में 17 हजार करोड़ के थे मालिक

लॉकडाउन के बाद मिलना शुरू किया


…उसके बाद लॉकडाउन खुला और हमारा मिलना जुलना स्टार्ट हो गया। स्टार्टिंग में हम लोग रीजनल पार्क या कैफे में मिला करते थे स्नेहा मेरे लिए हमेशा कुछ न कुछ गिफ्ट लेकर आया करती थी और मुझसे कुछ भी गिफ्ट नहीं लेती थी, कहती थी मैं घर नहीं ले जा सकती हूं। मिलना-जुलना चलता रहा हमारा, तो हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी तो हम दोनों ने डिसाइड किया की होटल या रूम में मिलते हैं। मैंने भोलाराम मार्ग पर एक होटल में रूम बुक किया और हम वहां पर मिलते रहे।

फिर शादी का दबाव आया, मंदिर में की शादी


...इसके बाद स्नेहा मुझ पर शादी करने का दबाव बनाने लगी, कहने लगी अब मेरे साथ सब कुछ कर लिया तो मुझसे शादी करनी पड़ेगी, नहीं करी तो मैं मर जाऊंगी ऐसा कर लूंगी वैसा कर लूंगी। मैंने कहा कि अपनी कास्ट अलग है शादी नहीं हो पाएगी और घर वाले नहीं मानेंगे, पर स्नेहा जिद पर अड़ गई और कहने लगी ऐसे तो आप मुझे छोड़ दोगे कभी भी। चलो मंदिर में नहीं तो आप मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे। मैं उस टाइम डर गया और मंदिर में जाकर हम दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद वो मुझे हसबैंड की तरह बात करने लगी, मुझे प्यार से हबी बोलने लगी सुबह उठते से ही मुझे टेक्स्ट मैसेज करने लगी गुड मॉर्निंग हबी। वो मुझे अपना हसबैंड मानने लगी और हसबैंड की तरह मेरी केयर करनी लगी, उसके केयर करने से मेरे अंदर भी उसके लिए फीलिंग्स आने लगी। उसके बाद हम दोनों महीने में 5 से 6 बार होटल में मिलने लगे और बाकी के टाइम हम इंदौर के आस पास घूमा करते थे।

देवास मंदिर में भी की शादी


...एक दिन हम लोग देवास दर्शन करने गए तो वहां पर स्नेहा कहने लगी कि माताजी के सामने मेरी मांग में सिन्दूर भरो। मैंने कहा एक बार मंदिर में शादी कर ली फिर अब क्यों, तो कहने लगी यहां की बात अलग है। मांग में सिन्दूर भरो वरना में कुछ कर लूंगी तो फिर मैंने माताजी के सामने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया ऐसे करके हमारी 2 बार शादी हो गई। हमारा रिलेशन बहुत मजबूत हो गया और हम दोनों बहुत हंसी-खुशी से एक दूसरे के साथ रहने लगे।

फिर कहा कोर्ट मैरिज करते हैं


...इसके बाद स्नेहा कहने लगी की कोर्ट मैरिज कर लेते हैं मैंने मना किया तो कहने लगी कर लेते हैं अपन कोर्ट मैरिज। कभी घर वाले नहीं माने तो आप बता देंगे की हमने कोर्ट मैरिज कर ली है और कभी मान गए तो नहीं बताएंगे, पर मैं उसको जैसे-तैसे समझाया। हम दोनों की बॉन्डिंग बहुत ज्यादा अच्छी हो गई हम डेली मिला करते थे। स्नेहा मेरी ज्यादा केयर करती थी, हसबैंड के जैसे ट्रीट करती थी। मैं भी उसको अपनी वाइफ मानने लगा और सपने देखने लगा की स्नेहा सही बोल रही अपन ऐसा ही करेंगे। फिर वो कहने लगी कभी तुमने अब मुझे छोड़ दिया तो मैं उसी दिन मर जाऊंगी, मैंने कहा में तो नहीं छोडूंगा तेरा पता नहीं। स्नेहा हमेशा उसके घर के बारे में बात किया करती थी सब कुछ बताया करती थी। उसके घर के बारे में हर एक बात शेयर करती थी। उसके पापा के बारे में उसकी मम्मी के बारे में उसकी दीदी के बारे में सब कुछ बताया था उसने मुझे।

फिर हम दोनों के बीच तीसरा आ जाता है


...हमारा रिलेशन बहुत अच्छा चल रहा था सब कुछ ठीक था। हंसी खुशी दोनों बहुत ज्यादा अच्छे से रहते थे, बहुत घूमते थे। हम लोग 12 से 13 बार उज्जैन घूमकर 7 से 8 बार देवास-महेश्वर और आसपास के सारे वाटरफॉल। इंदौर की ऐसी कोई जगह नहीं जहां पर हम दोनों गए न हों। फिर हम दोनों के बीच कोई तीसरा इंसान आ जाता है।
-अभिषेक यादव

क्या हुआ आज


अभिषेक ने स्वामी नारायण मंदिर कैंपस में स्नेहा और उसके भाई दीपक जाट से काफी देर बात की और फिर इस दौरान साथ लाई अवैध पिस्टल से दीपक और स्नेहा दोनों को गोली मार दी। बाद में वह भागकर अरिहंत कॉलेज कैंपस में घुसा और फिर वहां खुद को गोली मार ली। तीनों की मौत हो गई।

Tags:
  • अभिषेक स्नेहा से मंदिर में कर चुका था शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई