महिला डॉक्टर से हैवानियत पर एबीवीपी ने पश्चिम बंगाल सरकार को कोसा

Sanjay Sharma | Aug 17, 2024, 21:30 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-17T205330.359
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-17T205330.359

एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को कोसा। शालिनी ने कहा महिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित नहीं हैं...

BHOPAL. पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ वहशीयत की घटना पर भोपाल में एबीवीपी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ हुई वारदात के लिए छात्र संगठन ने सरकार को नाकाम बताकर जमकर नारेबाजी की।

महिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आव्हान पर कार्यकर्ताओं के साथ ही छात्र-छात्राएं राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए थे। एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को कोसा। राष्ट्रीय मंत्री शालिनी ने कहा महिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही पश्चिम बंगाल में महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित नहीं हैं। लगातार महिलाओं के साथ जघन्य वारदातें हो रही हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यही नहीं सरकार के इशारे पर महिला डॉक्टर से दुराचार की घटना के बाद साजिश के तहत मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई लेकिन पश्चिम बंगाल पुलिस देखती रही।

f1121fd2-5d2
f1121fd2-5d2

अपराधियों को बचाती है ममता सरकार : ABVP

एबीवीपी महानगर मंत्री शिवम जाट ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर ममता बनर्जी सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल सरकार महिला सुरक्षा को लेकर उदासीन है। इसीलिए अपराधियों के हौंसले इतने बढ़ गए कि मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी से भी नहीं चूके। सरकार वारदात के बाद संवेदनहीन बनी रही और अपराधियों को बचाने का काम करती रही। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने भी पश्चिम बंगाल में हो रहे अपराधों से महिलाओं में बढ़ते भय पर चिंता जताई। उन्होंने भी महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने में विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की। वहीं वारदात में शामिल आरोपियों की जल्द सुनवाई के बाद उन्हें फांसी की सजा देने की मांग भी छात्राओं ने की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ABVP
  • प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
  • ABVP ने ममता के खिलाफ बोला हमला
  • ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • ABVP कार्यकर्ताओं भोपाल में प्रदर्शन
  • लेडी डॉक्टर की रेप और हत्या का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई