मदर टेरेसा स्कूल में ABVP का धरना प्रदर्शन, धर्मांतरण के लगाए आरोप

Vikram Jain | Dec 16, 2024, 20:08 IST
Share
abvp-protest-mother-teresa-school-dindori
abvp-protest-mother-teresa-school-dindori

डिंडोरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मदर टेरेसा स्कूल में घुस कर धर्मांतरण और सुविधाओं की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मिशनरी स्कूल मदर टेरेसा में घुसकर जमकर हंगामा किया। एबीवीपी ने कई मांगों और शिकायतों को लेकर स्कूल का घेराव कर नारेबाजी। साथ ही धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और अन्य सुविधाओं की कमी के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्कूल का गेट तोड़कर अंदर घुसे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव कर नारेबाजी की और प्रिंसिपल से ज्ञापन देने की मांग की। लेकिन उन्होंने बाहर आने से मना कर दिया। इसके बाद छात्र संगठन के पदाधिकारियों और कार्रवाई जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

स्कूल प्रबंधन पर धर्मांतरण के आरोप

एबीवीपी का आरोप है कि मदर टेरेसा स्कूल प्रबंधन हिंदू छात्रों को क्रिसमस मनाने के लिए मजबूर करता है, जबकि कोई भी हिंदू त्योहार स्कूल में नहीं मनाया जाता। इसके अलावा, स्कूल में स्मार्ट क्लासेस और खेल गतिविधियों की कमी है, फिर भी छात्रों से पूरा शुल्क लिया जाता है। धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाता है। छात्र संगठन ने चेतावनी दी कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।

तोड़ा स्कूल का गेट, पुलिस से झूमाझटकी

स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रिंसिपल को बाहर बुलाने से मना करने किए जाने के बाद एबीवीपी के पदाधिरियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सभी ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस के जवानों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने स्कूल का गेट तोड़ दिया और परिसर में घुस आए। इस दौरान पुलिस से झूमाझटकी हुई। इसके बाद, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रिंसिपल ज्ञापन लेने के लिए बाहर पहुंचे। धरना प्रदर्शन के दौरान एएसपी जगन्नाथ मरकाम, तहसीलदार आरपी मार्को और पुलिस जवान मौजूद रहे।

मामले में प्रिंसिपल ने दी प्रतिक्रिया

मदर टेरेसा स्कूल के प्रिंसिपल ने इस हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पिछले 23 सालों से स्कूल चला रहे हैं और हमेशा सरकारी गाइडलाइन के अनुसार काम करते आए हैं। प्रिंसिपल का कहना था कि अगर एबीवीपी को किसी समस्या थी तो वे डीईओ ऑफिस या कलेक्ट्रेट के माध्यम से जानकारी दे सकते थे, न कि इस तरह से गेट तोड़कर प्रदर्शन करना चाहिए था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडोरी न्यूज
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • Conversion
  • एबीवीपी
  • पुलिस से झूमाझटकी
  • स्कूल में सुविधाएं नहीं
  • स्कूल में हंगामा
  • ABVP Protest
  • डिंडोरी में धरना प्रदर्शन
  • मदर टेरेसा स्कूल
  • Mother Teresa School
  • धर्मांतरण के आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग