धार में MA की छात्रा को जबरदस्ती उठाकर ले गए युवक, सहेलियां बोलीं- हमने चेहरे देखे, लेकिन सब अजनबी थे

Rahul Garhwal | Jan 18, 2024, 02:16 IST
Share
धार में MA की छात्रा को जबरदस्ती उठाकर ले गए युवक, सहेलियां बोलीं- हमने चेहरे देखे, लेकिन सब अजनबी थे
धार में MA की छात्रा को जबरदस्ती उठाकर ले गए युवक, सहेलियां बोलीं- हमने चेहरे देखे, लेकिन सब अजनबी थे

धार में MA की छात्रा को जबरदस्ती युवक उठाकर ले गए। सहेलियों ने कहा कि हमने चेहरे देखे, लेकिन सब अजनबी थे।

DHAR. धार में MA की छात्रा को पीजी कॉलेज के सामने से किडनैप कर लिया गया। कुछ युवक उसे जबरदस्ती कार में खींचकर ले गए। छात्रा पेपर देने के बाद सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान 5-6 युवक कार से आए और उसे अंदर खींच लिया। सहेलियों का कहना है कि बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग निकले। हमने उनके चेहरे देखे, लेकिन सभी अजनबी थे।

परीक्षा देने इंदौर से आई थी छात्रा

छात्रा ललिता बुंदेला करोंदिया गांव की रहने वाली है। वो इंदौर में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। MA थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए धार आई थी।

इंदौर की तरफ गई है कार

ललिता की सहेली के मुताबिक पेपर खत्म होने के बाद हम तीनों फ्रेंड साथ में जा रहे थे। इसी बीच एक कार आई। उसमें बैठे युवकों ने गेट खोला और ललिता को उठाकर ले गए। हमने जयपुरा तक गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वो तेजी से निकल गई। युवकों के चेहरे खुले हुए थे, लेकिन हम उनमें से किसी को नहीं पहचानते हैं। युवकों की गाड़ी इंदौर नाके की तरफ से आई थी। ललिता को लेकर वे वापस इंदौर की ओर ही गए हैं।

बिना नंबर प्लेट की कार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। CSP वास्कले ने ललिता की सहेलियों का बयान लेने के बाद टीम को CCTV खंगालने के निर्देश दिए। कार में नंबर प्लेट नहीं थी, इसलिए कार की पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल मामले में FIR नहीं लिखी गई है।

Tags:
  • Kidnapping in Dhar
  • Kidnapping of student in Dhar
  • Kidnapping of MA student
  • Dhar PG College
  • धार में किडनैपिंग
  • धार में छात्रा किडनैप
  • MA की छात्रा का अपहरण
  • धार पीजी कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच