साली की हत्या का आरोपी अस्पताल से भागा, ससुराल वालों को मारे चाकू

Jitendra Shrivastava | May 03, 2024, 18:47 IST
Share
thesootr
thesootr

जबलपुर में जिस आरोपी को अपनी ही साली की हत्या और पत्नी को घायल करने के जुर्म में पुलिस ने जेल भेजा था। अस्पताल से पुलिस की कैद से भागकर आरोपी ने फिर कर दिया ससुराल वालों पर हमला...

नील तिवारी, JABALPUR. अपराधी के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग राहत की सांस लेते हैं क्योंकि पुलिस की गिरफ्त में होने के कारण अब वह दोबारा किसी प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दे सकेगा। वहीं जेल भेजने के बाद यह सुरक्षा की भावना और पुख्ता हो जाती है। पर जबलपुर के हनुमानतल थाना अंतर्गत स्थित एक घर के लोगों के उस समय होश उड़ गए जब जेल भेज दिया गया हत्यारा अस्पताल से भागा और ससुराल वालों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

अप्रैल माह में ही भेजा था जेल

अभी इस बात को एक माह भी पूरा नहीं हुआ जब कबाड़ बेचने का काम करने वाले हड्डी गोदाम निवासी इमरान ने अपनी ही पत्नी और साली पर चाकुओं से हमला कर दिया था, जिसमें उसकी साली आयशा की मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। जिसे हनुमान ताल थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया था और न्यायालय में पेश कर इमरान को जेल भेज दिया गया था।

इलाज के दौरान हुआ फरार

मामले की जानकारी देते हुए जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली सक्सेना ने बताया कि हत्या के आरोपी इमरान की केंद्रीय कारागार में तबीयत खराब होने के कारण उसे जेल डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए मेडिकल रेफर किया गया था। तभी मौका पाकर वह अस्पताल से फरार हो गया और वापस घटनास्थल (ससुराल) पहुंचकर अपनी छोटी साली और सास पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी इरफान को पुलिस के द्वारा दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं घायल व्यक्तियों का इलाज विक्टोरिया अस्पताल में किया जा रहा है।

आखिर हत्या के आरोपी को कैदियों को इतनी ढील क्यों

अब पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर भी कार्यवाही निश्चित है पर यह घटना जेल से अस्पताल आए हुए कैदियों की सुरक्षा में ढील और दी जा रही छूट की पोल खोलती हुई नजर आई।

Tags:
  • इमरान
  • हत्यारा अस्पताल से भागा
  • ससुराल वालों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान