प्रमाणसागर महाराज बोले- बंट जाएंगे तो छंट जाएंगे, बच नहीं पाएंगे

Sanjay Gupta | Nov 16, 2024, 13:34 IST
Share
acharya sagar
acharya sagar

बंटोगे तो कटोगे… यह बयान पूरे देश में बहस का विषय बना हुआ है। इस बीच 108 मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने इंदौर में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आपस में ही बंट जाएंगे तो छंट जाएंगे, बच नहीं पाएंगे।

बंटोगे तो कटोगे… देश भर में इस मुद्दे पर चल रही बहस के बीच 108 मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने इंदौर में अपने अहम विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आपस में ही बंट जाएंगे तो छंट जाएंगे, बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कई और मुद्दों पर अपनी राय रखी।

क्या बोले बंटने और कटने जैसे मुद्दे पर?

महाराज ने कहा कि एकता और अखंडता को तो बनाकर रखनी ही चाहिए, आपस में बंट जाएंगे तो हम बच नहीं पाएंगे। अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति का प्राण रही है और आज भी है, जो करो अपने हिसाब से करो लेकिन दूसरों के प्रति असहिष्णु नहीं बनना चाहिए। हमारे अंदर धार्मिक कट्‌टरता नहीं होना चाहिए, दूसरों के पंथ के प्रति भी सहिष्णु होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने धार्मिक पूजा स्थल की पवित्रता को खंडित करें, वह बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। जहां तक बात है बंटोगे तो कटोगे की तो हमें अपनी एकता और अखंडता को तो बनाकर रखना ही चाहिए, यदि हम आपस में ही बंट जाएंगे तो हम छंट जाएंगे, बच नहीं पाएंगे।

भोपाल में बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद - बंटोगे तो कटोगे सही है

महाकुंभ को लेकर यह बोले

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान कि जो गंगा, शिव और राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में क्या काम है? इस पर महाराज ने कहा कि कौन जाए या नहीं जाए यह अलग बात है लेकिन सवाल यह है कि हम क्यों जा रहे हैं, यदि उद्देश्य नीतिगत है तो हमे जाना चाहिए, मन में श्रृद्धा नहीं तो जाने का सवाल नहीं।

होसबोले ने किया योगी आदित्यनाथ के बयान 'बंटेंगे तो कटेंगे' का समर्थन

भारत कहें या इंडिया

महाराज ने भारत या इंडिया शब्द को लेकर कहा कि इंडियन का अर्थ जाहिल होता है तो यह हमारे लिए गाली ही है। भारत भा शब्द से बना है जो प्रकाश का प्रतीक है, हमें भारत ही बनाना है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • आचार्य प्रमाण सागर महाराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज