शाजापुर में पत्थरबाज के घर चला सीएम मोहन का बुलडोजर, आरोपी के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
शाजापुर में पत्थरबाज के घर चला सीएम मोहन का बुलडोजर, आरोपी के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, जानें पूरा मामला
शाजापुर में पत्थरबाज के घर चला सीएम मोहन का बुलडोजर, आरोपी के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, जानें पूरा मामला

शाजापुर में रामफेरी पर पथराव के मामले में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन

BHOPAL. एमपी के शाजापुर में रामफेरी पर पथराव के मामले में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला। शाजापुर में पत्थरबाजी के आरोपी रहिम के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। पुलिस प्रशासन ने मोती मस्जिद मोहल्ले स्थित आरोपी के अवैध घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती रही है। घटना के बाद लोगों ने मांग की थी कि आरोपी के घर को तोड़ा जाए।

आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दरअसल, श्रीराम सांयकालीन फेरी पर पथराव के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुरूवार को पुलिस बल के साथ नगर पालिका की टीम मोती मस्जिद मोहल्ले में पहुंची और मुख्य आरोपी रहीम पटेल के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का 20 बाय 60 का प्लॉट है, इस पर उसने बिना अनुमति के निर्माण कर लिया था। अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगरपालिका की टीम मौजूद है. मौके पर एडीएम बीएस सोलंकी, एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडेय, तहसीलदार मधु नायक, एसडीओपी ,टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि शहर के सोमवारिया क्षेत्र में स्थित मोहल्ले में सोमवार शाम को श्री राम सायं फेरी में निकाली गई थी। यहां हिंदू संगठन से जुड़े युवा पीले अक्षत बांटे जा रहे थे। यह युवा राम नाम धुन गाकर और जयकारे लगाकर क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। मौके पर पहुंचे टीआई बृजेश मिश्रा और पुलिस बल मौके ने स्थिति को संभाला। प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला था।

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग थी। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को ने मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चला दिया। बाकी आरोपियों के मकान की जांच की जा रही है. कार्यवाही को लेकर विधायक और सांसद भी सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे चुके थे।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Shajapur stone pelting case
  • bulldozer hit stone pelter's house
  • Mohan government's action
  • Shajapur News
  • शाजापुर पथराव मामला
  • पत्थरबाज के घर पर चला बुलडोजर
  • मोहन सरकार का एक्शन
  • शाजापुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई