मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन 1 मई से , दो महीने चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
Marut raj | Apr 27, 2024, 19:13 IST
Admission in colleges of Madhya Pradesh from May 1 द सूत्र
हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पिछले साल की अपेक्षा 20 दिन पहले शुरू की जा रही है, ताकि एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार सत्र चल सके।
भोपाल. मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए उच्च शिक्षा विभाग ( हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। हायर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम आने के एक दिन बाद ही यह शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक तीन चरणों में पूरी होगी। वहीं UG - PG ( अंडर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन) कोर्स में प्रवेश 25 जुलाई तक चलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश संबंधी गाइड लाइन पहले ही जारी कर दी थी। अब कॉलेजों से कहा गया है कि वह प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े। UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पिछले साल की अपेक्षा 20 दिन पहले शुरू हो रही है। इससे समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो सकेगी और कॉलेजों में कक्षाएं शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार लग सकेंगीं। पिछले सत्र में UG - PG कोर्सो की प्रवेश प्रक्रिया 20 मई से शुरू हुई थी और अक्टूबर-नवंबर तक चली थी। इस बार जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया समाप्त की जा रही है ताकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं आयोजित कर रिजल्ट जारी किए जा सकें।
UG कोर्सों में पहले चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 से 20 मई तक चलेगी। दस्तावेजों का सत्यापन 2 से 21 मई को शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण का सीट आवंटन 25 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा। विद्यार्थियों को एडमिशन फीस 25 मई से 3 जून तक भरना होगी। अपग्रेडेशन का विकल्प भरने की आखिरी तारीख 3 जून ही होगी। अपग्रेड कॉलेज आवंटित करने की आखिरी तारीख 6 जून है। अपग्रेडिंग से रिक्त स्थानों पर आवंटित आवेदकों को ऑनलाइन फीस जमा 6 से 10 जून तक जमा करना होगी। दूसरे चरण की प्रक्रिया में 27 मई से 13 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 28 मई से 14 जून तक किया जाएगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन 19 जून को किया जाएगा। कॉलेज अफ्ग्रेडेशन का आवेदन 19 से 27 जून तक होगा, फीस जमा करने की प्रक्रिया 19 से 27 जून तक चलेगी। अपग्रेड कॉलेज 1 जून को आवंटित किए जाएंगे। कॉलेज लेवल काउंसलिंग राउंड के रजिस्ट्रेशन 20 जून से 7 जुलाई तक होंगे। सीट आवंटन 12 जुलाई जुलाई को होगा। 19 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा होगी। कॉलेज अपग्रेडेशन 12 से 19 जुलाई के बीच होगा। फीस भुगतान 22 से 24 जुलाई तक करना होगा।
PG कोर्सों में प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 21 तक होगा
PG कोसों में प्रवेश के पहले चरण के रजिस्ट्रेशन 2 से 21 मई तक होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 3 से 24 मई, ऑनलाइन एडमीशन फीस का भुगतान 29 मई से 5 जून तक होगा। कॉलेज अपग्रेडेशन की प्रक्रिया 29 मई से 5 जून तक होगी। अपग्रेडेशन के आधार पर कॉलेजों में खाली सीटों का आवंटन 8 जून को होगा। इन खाली सीटों पर प्रवेश के लिए फीस 8 से 10 जून तक भरी जाएगी। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 मई से 16 जून तक होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 29 मई से 18 जून तक, सीट आवंटन 22 जून को जारी किया जाएगा। फीस भुगतान 22 से 29 जून तक, अपग्रेडेशन की प्रक्रिया 22 से 29 जून तक होगी। अपग्रेडेशन के बाद खाली सीटों पर आवंटन 2 जुलाई, इन पर फीस भुगतान 2 से 3 जुलाई तक किया जाएगा। कॉलेज लेवल काउंसिलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 21 जून से 8 जुलाई तक होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 22 जून से 9 जुलाई, सीट आवंटन 13 जुलाई, फीस भुगतान 13 से 19 जुलाई, अपग्रेडेशन की प्रक्रिया 13 से 19 जुलाई, अपग्रेडेशन के बाद खाली सीटों का आवंटन 23 जुलाई, फीस भुगतान 23 से 25 जुलाई तक होगा।
B.ed कॉलेजों में 9 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं
B.ed , M.ed, बीपीएड, एमपीएड, बीएड-एमएड, बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीएलएड तथा बीएड ( अंशकालीन ) कोसों में प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 1 मई से शुरू होगा। विद्यार्थी 9 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 2 से 11 मई तक होगा। त्रुटिपूर्ण एवं पठनीय दस्तावेजों के आवेदकों द्वारा निकट के हेल्प सेंटर में पहुंचकर सत्यापन कराने की प्रक्रिया 2 से 14 मई तक चलेगी। मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 15 मई को होगा। मेरिट एवं च्वॉइस फिलिंग के अनुसार सीट आवंटन 21 मई को किया जाएगा। फीस का ऑनलाइन भुगतान 21 से 25 मई के बीच किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण 21 मई से होगा।
ऐसे आवेदक जो पहले चरण में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वह 21 से 28 मई तक रजिस्ट्रेशन के साथ च्वाॅइस फिलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही पहले राउंड में प्रवेश न लेने वाले आवेदक भी च्वाॅइस फिलिंग कर सकेंगे। दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 22 से 30 मई तक होगा। मेरिट लिस्ट 3 जून को जारी की जाएगी। मेरिट के अनुसार दूसरे चरण का सीट आवंटन 9 जून को किया जाएगा। ऑनलाइन फीस का भुगतान 9 से 13 जून तक किया जाएगा।
Admission in colleges of Madhya Pradesh from May 1 मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन 1 मई से मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन
पहले चरण का रजिस्ट्रेशन 20 तक होगा

पहले चरण में रजिस्ट्रेशन न होने पर ये करें
ऐसे आवेदक जो पहले चरण में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वह 21 से 28 मई तक रजिस्ट्रेशन के साथ च्वाॅइस फिलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही पहले राउंड में प्रवेश न लेने वाले आवेदक भी च्वाॅइस फिलिंग कर सकेंगे। दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 22 से 30 मई तक होगा। मेरिट लिस्ट 3 जून को जारी की जाएगी। मेरिट के अनुसार दूसरे चरण का सीट आवंटन 9 जून को किया जाएगा। ऑनलाइन फीस का भुगतान 9 से 13 जून तक किया जाएगा।
Admission in colleges of Madhya Pradesh from May 1 मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन 1 मई से मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
By VINAY VERMA
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
By Ashish Bhardwaj
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
By Jitendra Shrivastava
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री बढ़ी, 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट का दिखा बड़ा असर
By The Sootr
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर
By VINAY VERMA
SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना
By Jageshwar prasad
एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव जल्द करेंगे लॉन्च
By Sandeep Kumar