ITR Filing
वक्फ की 100 करोड़ की विवादित जमीन मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को क्यों मिला 10 करोड़ का नोटिस
Sanjay Gupta | Published:
Board Land Digvijay Singh Nasir Shah
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय वक्फ परिषद के अध्यक्ष किरेन रिजिजू को लेटर लिखा है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नासिर शाह ने सिंह को दस करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है।
INDORE : एडवांस एकेडमी के पास वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ की जमीन मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखना भारी पड़ गया। इस मामले में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नासिर शाह ने सिंह को दस करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेज दिया है। साथ ही खेद प्रकाशित करने के लिए भी कहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों की जांच के लिए केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और केन्द्रीय वक्फ परिषद के अध्यक्ष किरेन रिजिजू को लेटर लिखा है। लसूड़िया थाने में 10 अगस्त को जिला वक्फ कमेटी सचिव ने आवेदन दिया था, इसे लेकर सिंह ने फेसबुक आईडी पर भी पोस्ट किया। जांच से पहले इस तरह नाम सार्वजनिक कर मानहानि की बात नासिर शाह की तरफ से लीगल नोटिस में कही गई है।
![ITR Filing]()
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने किरन रिजिजू को 12 अगस्त को लेटर लिखा है, जिसमें कहा है कि साजिद रोयल सचिव जिला वक्फ कमेटी इंदौर का शिकायती पत्र संलग्न है। उन्होंने इंदौर बाइपास स्थित कोकिला बेन हॉस्पिटल और एडवांस एकेडमी से लगी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन पर नासिर शाह और अन्य के द्वारा बाउंडरी वॉल बना कर कब्जा करने की शिकायत की है। जमीन का केस उच्च न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट ने स्टे देते हुए स्थिति यथावत रखने के आदेश दिए हैं। स्टे के बावजूद नासिर शाह और अन्य द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के एक पदाधिकारी द्वारा भी हस्तक्षेप कर दबाव बनाया जा रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार वक्फ प्रॉपर्टी प्रबंधन को लेकर संसद में बिल ला रही है, वहीं उनके समर्थक कब्जा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायत की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से जांच करवाई जाए।
नासिर शाह की तरफ से दिग्विजय सिंह नोटिस दिया गया। अधिवक्ता राहुल पेठे के माध्यम से नोटिस भेजा है, जिसमें कहा है कि सूचना पत्र द्वारा आपको सूचित किया जाता है कि आपके द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और केन्द्रीय वक्फ परिषद के अध्यक्ष किरेन रिजिजू और मप्र शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रेषित पत्र में नासिर शाह का नाम जिस प्रकार से उल्लेखित किया गया है और साजिद रायल द्वारा प्रस्तुत शिकायती आवेदन पत्र की जांच पूरी होने के पहले सार्वजनिक रूप से अपने फेसबुक हैंडल पर लेटर को पोस्ट किया है। नासिर शाह और अन्य मुस्लिम नेताओं पर टिप्पणी की गई है। इसके लिए आप सार्वजनिक रूप से सूचना पत्र प्राप्ति के 3 दिन के अंदर प्रमुख समाचार पत्रों में खेद प्रकाशित करवाने के साथ-साथ नासिर शाह को उनकी सामाजिक और राजनीतिक ख्याति की मानहानि की क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपए अदा करें। वरना आपके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे। जिसके खर्च और परिणाम के लिए आप जिम्मेदार होंगे।
![sanjay gupta]()
यह है मामला
मंत्री किरेन रिजिजू को लिखा था पत्र
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने किरन रिजिजू को 12 अगस्त को लेटर लिखा है, जिसमें कहा है कि साजिद रोयल सचिव जिला वक्फ कमेटी इंदौर का शिकायती पत्र संलग्न है। उन्होंने इंदौर बाइपास स्थित कोकिला बेन हॉस्पिटल और एडवांस एकेडमी से लगी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन पर नासिर शाह और अन्य के द्वारा बाउंडरी वॉल बना कर कब्जा करने की शिकायत की है। जमीन का केस उच्च न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट ने स्टे देते हुए स्थिति यथावत रखने के आदेश दिए हैं। स्टे के बावजूद नासिर शाह और अन्य द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के एक पदाधिकारी द्वारा भी हस्तक्षेप कर दबाव बनाया जा रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार वक्फ प्रॉपर्टी प्रबंधन को लेकर संसद में बिल ला रही है, वहीं उनके समर्थक कब्जा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायत की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से जांच करवाई जाए।
उधर नासिर शाह ने यह दिया जवाब
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar