गिरफ्तारी वारंट के बाद जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे पिता कांति और पुत्र अक्षय बम, लेकिन अभी राहत नहींं
Pratibha ranaa | May 17, 2024, 12:10 IST
AKSHAY
गिरफ्तारी वारंट पुलिस को मिलने से पहले बम खुलेआम घूम रहे थे और यहां तक कहा था कि वह कहीं भागने वाले व्यक्ति नहीं है। 13 मई को वोट डालने गए और उधर घर पर 29 अप्रैल से ही पुलिस सुरक्षा में तैनात है।
संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस से भागकर बीजेपी में गए अक्षय कांति बम की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गिरफ्तारी वारंट 10 मई को जारी हुआ था, जो खजराना पुलिस को 16 मई को मिल चुका है। इसकी भनक लगते ही अक्षय बम ( Akshay Bam ) और पिता कांति बम ( Kanti Bam ) दोनों ही अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट इंदौर पहुंच गए, लेकिन उन्हें अभी राहत नहीं मिली है।
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है, लेकिन हमें 8 जुलाई तक कोर्ट में पेश करना है तो हम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 8 जुलाई को पेश करेंगे। सर्च के लिए कोई टीम नहीं बनाई है हमें पता है वह कहां रहते हैं।
गिरफ्तारी वारंट पुलिस को मिलने से पहले बम खुलेआम घूम रहे थे और यहां तक कहा था कि वह कहीं भागने वाले व्यक्ति नहीं है। 13 मई को वोट डालने गए और उधर घर पर 29 अप्रैल से ही पुलिस सुरक्षा में तैनात है। मीडिया से कहा था कि मैं कहीं भागने वाला नहीं हूं, लॉ का स्टूडेंट हूं लॉ जानता हूं।
![Kanti]()
अक्षय और पिता कांति बम दोनों की अग्रिम जमानत एक बार जिला कोर्ट से खारिज हो चुकी है। यह आवेदन उन्होंने दस मई को सुनवाई के पहले ही लगा दिया था। इसके बाद 10 मई को जिला कोर्ट ने पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अब वारंट जारी होने के बाद दोनों की याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार सुबह (17 मई) सुनवाई हुई। इसमें फरियादी के अधिवक्ता मुकेश देवल ने आपत्ति ली और कहा कि हमे अभी वकालतनामा व अन्य दस्तावेज पेश करने के लिए समय चाहिए। इसके बाद हाईकोर्ट ने इसमें अगली तारीख 24 मई लगा दी है।
उधर अक्षय बम ने जिला कोर्ट द्वारा 17 साल पुराने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाने के आदेश के खिलाफ भी रिवीजन याचिका लगा दी है। इस पर भी संभावित सुनवाई 24 मई रखी गई है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या पुलिस बम को 24 मई के पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी या फिर उसे गायब रहने देगी।
कांग्रेस ने इस मामले में दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पहले कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जो बम को ढूंढेगी और इसकी सूचना पुलिस को देगी और इसके पोस्टर भी लगाने की बात कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी परिवाद दायर किया है कि उस पर धोखाधड़ी का केस हो क्योंकि ऐनवक्त पर कांग्रेस छोड़ मतदाताओं को धोखा दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...लड़की ने IAS से मांगे UPSC क्रेक करने के टिप्स, फिर IAS की जिंदगी हो गई नरक

पहले खुले घूम रहे थे बोल रहे थे कहीं भागने वाला नहीं हूं
गिरफ्तारी वारंट पुलिस को मिलने से पहले बम खुलेआम घूम रहे थे और यहां तक कहा था कि वह कहीं भागने वाले व्यक्ति नहीं है। 13 मई को वोट डालने गए और उधर घर पर 29 अप्रैल से ही पुलिस सुरक्षा में तैनात है। मीडिया से कहा था कि मैं कहीं भागने वाला नहीं हूं, लॉ का स्टूडेंट हूं लॉ जानता हूं।
Kanti
हाईकोर्ट में आई आपत्ति, सुनवाई आगे बढ़ी
अक्षय और पिता कांति बम दोनों की अग्रिम जमानत एक बार जिला कोर्ट से खारिज हो चुकी है। यह आवेदन उन्होंने दस मई को सुनवाई के पहले ही लगा दिया था। इसके बाद 10 मई को जिला कोर्ट ने पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अब वारंट जारी होने के बाद दोनों की याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार सुबह (17 मई) सुनवाई हुई। इसमें फरियादी के अधिवक्ता मुकेश देवल ने आपत्ति ली और कहा कि हमे अभी वकालतनामा व अन्य दस्तावेज पेश करने के लिए समय चाहिए। इसके बाद हाईकोर्ट ने इसमें अगली तारीख 24 मई लगा दी है।
उधर बम ने 307 को लेकर भी लगाई है रिवीजन याचिका
उधर अक्षय बम ने जिला कोर्ट द्वारा 17 साल पुराने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाने के आदेश के खिलाफ भी रिवीजन याचिका लगा दी है। इस पर भी संभावित सुनवाई 24 मई रखी गई है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या पुलिस बम को 24 मई के पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी या फिर उसे गायब रहने देगी।
उधर कांग्रेस ने भी ढूंढाई शुरू की
कांग्रेस ने इस मामले में दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पहले कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जो बम को ढूंढेगी और इसकी सूचना पुलिस को देगी और इसके पोस्टर भी लगाने की बात कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी परिवाद दायर किया है कि उस पर धोखाधड़ी का केस हो क्योंकि ऐनवक्त पर कांग्रेस छोड़ मतदाताओं को धोखा दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...लड़की ने IAS से मांगे UPSC क्रेक करने के टिप्स, फिर IAS की जिंदगी हो गई नरक
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel
CG Top News : अजय चंद्राकर के बयान से मचा बवाल, मुंगेली गैंगरेप, रायपुर अपहरण और शिक्षक भर्ती विवाद तक, पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
बालाघाट में बच्चों की मौत क्यों? भोपाल अधिवेशन में पोषण संकट और खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
By Sanjay Dhiman
Rajasthan top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान
By Ashish Bhardwaj
नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
By VINAY VERMA
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj