मालवा-निमाड़ में बंपर जीत के बाद मंत्री पद के लिए 15 उम्मीदवार, मौजूदा 8 मंत्री के साथ जीतकर लौटे पुराने चेहरे भी दावेदार

Chandresh Sharma | Dec 06, 2023, 24:00 IST
Share
मालवा-निमाड़ में बंपर जीत के बाद मंत्री पद के लिए 15 उम्मीदवार, मौजूदा 8 मंत्री के साथ जीतकर लौटे पुराने चेहरे भी दावेदार
मालवा-निमाड़ में बंपर जीत के बाद मंत्री पद के लिए 15 उम्मीदवार, मौजूदा 8 मंत्री के साथ जीतकर लौटे पुराने चेहरे भी दावेदार

मालवा-निमाड़ ने बीजेपी को सत्ता की चाबी नहीं दी है, बल्कि पूरा ताला ही दे डाला है। यहां की 66 सीट में से 47 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसमें मालवा की 50 में से 37 सीट है तो निमाड़ की 16 में 10 सीट शामिल हैं ।

संजय गुप्ता, INDORE. मालवा-निमाड़ ने बीजेपी को सत्ता की चाबी नहीं दी है, बल्कि पूरा ताला ही दे डाला है। यहां की 66 सीट में से 47 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसमें मालवा की 50 में से 37 सीट है तो निमाड़ की 16 में 10 सीट शामिल हैं। वहीं 2018 के चुनाव में बीजेपी को केवल 29 सीट थी और फिर नवंबर 2020 के उपचुनाव के बाद 34 हुई थी। वहीं इस जीत के बाद 2018 में हारे मंत्रीमंडल के कुछ पुराने चेहरे भी फिर मंत्री पद की दावेदार में लौट आए हैं। इसके साथ ही मौजूद मंत्री तो है ही। इस तरह मौजूदा, पुराने और कुछ नए चेहरों की दावेदारी के साथ करीब 15 उम्मीदवार मंत्री पद की दावेदारी ठोंक रहे हैं। वहीं एक चेहरा तो सीएम फेस की दावेदारी में हैं- बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व इंदौर एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय।

यह मौजूदा मंत्री फिर चुनाव जीतकर दावेदार

विजय शाह- हरसूद

उषा ठाकुर- महू

तुलसी सिलावट- सांवेर

मोहन यादव- उज्जैन दक्षिण

जगदीश देवड़ा- मल्हारगढ़

हरदीप सिंह डंग- सुवासरा

ओमप्रकाश सखलेचा-जावद

इंदरसिंह परमार- शुजालपुर

यह पूर्व के मंत्री जो फिर जीत के बाद तगड़े दावेदार

अर्चना चिटनिस- बुरहानपुर

बालकृष्ण पाटीदार- खरगोन

महेंद्र हार्डिया- इंदौर विधानसभा पांच

इनकी भी दावेदारी मजबूत

गायत्री राजे पंवार- देवास

रमेश मेंदोला- इंदौर विधानसभा दो

मालिनी गौड़- इंदौर विधानसभा चार

राजकुमार मेव- महेशवर

नागरसिंह चौहान- अलीराजपुर

निर्मला भूरिया- पेटलावद

नीना वर्मा- धार

डॉ. राजेंद्र पांडेय- जावरा

लाड़ली बहनाओं के कारण महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है

मालवा-निमाड़ में से फिर औसतन आठ विधायकों को ही मंत्री पद मिलेगा। इस बार माना जा रहा है कि जिस तरह लाड़ली बहना का मंत्र चला है और केंद्र से लेकर राज्य तक महिलाओं के सशक्तीकरण की बात कह रहा है, ऐसे में मंत्री मंडल में इनका प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है। वहीं जातिगत समीकरण, क्षेत्रीय समीकरण भी मायने रखेंगे। साथ ही आदिवासी और अनुसूचित जाति समीकरण भी अहम रहेंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Claim for ministerial post
  • Malwa-Nimar has highest share
  • 8 present ministers were in the government
  • मंत्री पद की दावेदारी
  • मालवा-निमाड़ की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
  • 8 मौजूदा मंत्री थे सरकार में
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज