आप ज्वॉइन करते ही ममता मीणा बोलीं- बीजेपी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा, सिंधिया ने मंत्री बनने के लिए गिराई सरकार

The Sootr | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
आप ज्वॉइन करते ही ममता मीणा बोलीं- बीजेपी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा, सिंधिया ने मंत्री बनने के लिए गिराई सरकार
आप ज्वॉइन करते ही ममता मीणा बोलीं- बीजेपी में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा, सिंधिया ने मंत्री बनने के लिए गिराई सरकार

बीजेपी छोड़कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद भोपाल पहुंचीं पूर्व विधायक ममता मीणा ने आप के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की

अंकुश मोर्य @BHOPAL. बीजेपी छोड़कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद भोपाल पहुंचीं पूर्व विधायक ममता मीणा ने आप के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अब पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा। पुराने कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार हैं। बीजेपी आगे बढ़ने की चाह में पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर रही है और नए लोगों को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां और दिल्ली, पंजाब सरकार के काम काज से प्रभावित हूं, इसलिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

लाड़ली बहना को बताया चुनावी पैतरा

ममता मीणा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार झूठे वादे किए जा रहे हैं। हर कोई बीजेपी सरकार के झूठ से परेशान आ चुका है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने और बीजेपी सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना लॉन्च क्यों नहीं की गई। चुनाव के वक्त ही लाड़ली बहनों की याद क्यों आई?

सिंधिया को आड़े हाथों लिया

चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा पहुंच गए और केंद्र में मंत्री बन गए। मंत्री बनने के बाद उन्हें युवाओं, किसानों, बेरोजगारों किसी का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के राज में एमपी बीमारू राज्य था, शिवराज सरकार में कर्जदार हो गया है।

Tags:
  • Mamta Meena reached Bhopal
  • Mamta Meena left BJP
  • Mamta Meena joined AAP
  • there is no respect for old workers left in BJP anymore
  • भोपाल पहुंचीं ममता मीणा
  • ममता मीणा ने बीजेपी छोड़ी
  • ममता मीणा ने आप ज्वाइन की
  • बीजेपी में अब पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई